एक्सप्लोरर

दिल्ली में अगले महीने होगी कृत्रिम बारिश, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण फिर बढ़ गया है. एक्यूआई बुधवार को 200 के पार पहुंच गया और 217 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. अब प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश करवाएगी.

Delhi Pollution: प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया है कि सरकार दिल्ली में क्लाउड सीडिंग से ट्राइल बेसिस पर बरसात करवाएगी. अगले महीने मई में दिल्ली सरकार दिल्ली में एक्सपेरिमेंट के तौर पर क्लाउड सीडिंग से बरसात करवाने की कोशिश करेगी. अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया. 

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए उनकी सरकार ने फैसला किया है कि सरकार क्लाउड सीडिंग से बरसात करवाएगी, जिसके लिए पहले कुछ चरणों के एक्सपेरिमेंट किया जाएगा और इसके फायदे नुकसान देखे जाएंगे डीडीसीएम, आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर एक्सपेरिमेंट के लिए दिल्ली सरकार जगह तय करेगी." इसके अलावा, बैठक में निर्माण स्थलों से उत्पन्न डस्ट पॉल्यूशन को नियंत्रित करने के लिए भी कई अहम फैसले लिए गए. 

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर एआई-आधारित निगरानी प्रणाली से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और 500 वर्ग गज से बड़े सभी निर्माण स्थलों पर डीपीसीसी क्लीयरेंस स्टेटस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए.

आधुनिक तकनीत अपना रही दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार आधुनिक तकनीकों को अपना रही है. रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग, स्मॉग टावर और बायो-डीकंपोजर जैसी पहल इस दिशा में पहले ही प्रभावी साबित हो रही हैं. अब, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में आर्टिफिशियल रेन योजना को जल्द ही धरातल पर उतारने के लिए विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के साथ चर्चा जारी है.

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है. एक्यूआई बुधवार को 200 के पार पहुंच गया और 217 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. इसे देखते हुए एक बार फिर ग्रैप-1 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.

ग्रैप 1 किया गया लागू
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई इसी स्तर पर बना रह सकता है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रैप उप-समिति ने मौजूदा वायु गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए तत्काल प्रभाव से ग्रैप के स्टेज-1 के तहत 27-सूत्रीय कार्य योजना लागू करने का निर्णय लिया है. इससे पहले 29 मार्च को ही प्रदूषण में कमी को देखते हुए ग्रैप-1 के प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया गया था.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में अब ये महिलाएं नहीं कर पाएंगी मुफ्त बस यात्रा, रेखा गुप्ता सरकार लगाने जा रही है शर्तें

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget