एक्सप्लोरर

'पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए BJP...', सरसों की खरीद में देरी पर भड़के देवेंद्र यादव

Delhi Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर किसानों के साथ दोहरी नीति बरतने का आरोप लगाया है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजीकरण में जानबूझकर सरकार देरी करती है.

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोहरी नीति के कारण किसानों को फसल का एमएसपी नहीं मिल रहा है. देवेंद्र यादव ने कहा कि सरसों की एमएसपी पर खरीद में देरी के कारण किसानों को प्रति क्विंटल 950 रुपये का नुकसान हो रहा है. सरसों लेकर किसान 15 फरवरी से मंडियों में पहुंचने लगे हैं. पूंजीपतियों का संरक्षण करने वाली सरकार एमएसपी पर सरसों खरीद के लिए 1 अप्रैल से पंजीकरण कराएगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "सरसों की एमएसपी 5950 रुपये है और मंडियों में 5000 रुपये प्रति क्विंटल है. किसानों को प्रति बीघा नुकसान 4750 रुपये हो रहा है. एक बीघा में 5 क्विंटल सरसों होता है. 10 बीघा के हिसाब से सरसों की फसल का नुकसान 47,500 रुपये तक हो रहा है."

केंद्र की BJP सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव 

उन्होंने कहा कि सरकार पिछले 3 वर्षों से एमएसपी पर सरसों की खरीद 15 फरवरी से लागू करने का कह रही है. उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजीकरण में जानबूझकर सरकार देरी करती है. उन्होंने कहा कि सरकार का बाजार भाव और एमएसपी खरीद पर नियंत्रण नहीं है. गेंहू की एमएसपी खरीद मूल्य 2525 रुपये प्रति क्विंटल है. मंडियों में गेंहू 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.

MSP पर सरसों खरीद में देरी का आरोप

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी सरकार ने पूंजीपतियों के हित में पहले तीन काले कृषि कानूनों को जबरन लागू किया. विरोध और विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी ने देशव्यापी माफी मांग कर कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया. लेकिन किसानों की मांगों को मानने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है." उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आप और बीजेपी दोनों किसान विरोधी हैं. तीन काले कृषि कानूनों को लागू करने में दोनों पार्टियों की सहमति थी. पिछले 13 महीनों से धरने पर बैठे किसानों को पंजाब में बलपूर्वक हटाया गया है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की पहल! अब घर-घर मिलेगी मुफ्त दंत चिकित्सा, 6 मोबाइल क्लीनिक वैन की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget