एक्सप्लोरर

'...दिल्ली के लोगों की जान खतरे में', भारी बारिश से हुए जलभराव को लेकर देवेंद्र यादव का AAP-BJP पर निशाना

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष  देवेंद्र का कहना है कि हादसों में जान गंवाने भले ही दिल्ली के वोटर न हों, परंतु वह इंसान तो हैं. आप-बीजेपी वाले एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगा रहे हैं. 

Delhi Politics News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी सरकारों की विफलताओं का खामियाजा दिल्ली के नागरिकों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है. भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण दिल्लीवासियों की जान खतरे में है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष दिल्ली में भारी बारिश से होने वाले जल भराव से, नाले-नालियां, गड्ढे भरने, ट्रैफिक जाम, टूटी सड़कें, इमारतें गिरने से लोगों की जान जा रही हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने बदहाल हालात को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया. मानसून से पहले उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा था, जिसके माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह साफ हो. 

LG ने क्यों किया NGT के ऑर्डर का इंतजार

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि उपराज्यपाल को बारापुला का निरीक्षण करने के लिए एनजीटी के ऑर्डर का इंतजार क्यों करना पड़ा? जबकि दिल्ली के आधे से अधिक नाले ठप पड़े हैं. हमने पहले ही यह बता दिया था. उपराज्यपाल के बारापुला निरीक्षण में साफ हो गया कि बारापुला की 12 खाड़ियों में से सिर्फ 5 चालू हैं और कुशक नाले की सात में से चार खाड़ियां चालू हैं.

देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार, डीडीए, दिल्ली नगर निगम से पूछा कि वर्षों से ठप पड़े ड्रेनेज सिस्टम के लिए दोषी कौन है? दुर्भाग्यपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के आरोपी मनीष सिसोदिया को 17 महीने बाद मिली बेल के बाद एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी जश्न मना रही थी, वहीं मॉडल टाउन में हादसे में एक गरीब व्यक्ति की मृत्यु हुई. 

अमन विहार में गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हुई, दो दिन पहले किराड़ी में डूबकर 2 बच्चों की मौत, जहांगीर पुरी में पिछले हफ्ते तीन लोगों की मौत और राजेन्द्र नगर में छात्रों की मौत पर दिल्ली सदमे में है.

नहीं सुधरे तो लापरवाही पड़ेगी भारी

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हादसों में जान गंवाने वाले दिल्ली के वोटर न हों. परंतु वह इंसान तो हैं. केंद्र में बीजेपी सरकार है. दिल्ली और निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार है. परंतु राजधानी में बढ़ती घटनाओं, दुर्घटनाओं और हादसों से पहले कोई सर्तकता नहीं बरती जा रही है. घटनाओं के बाद एक-दूसरे पर दोष मढ़ने का काम बखूबी निभाया जा रहा है. उन्होंने कहा  अब भी नहीं सुधरे तो दोनों को लापरवाही भारी पड़ेगी. 

Delhi Weather: सावधान! दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें- IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget