एक्सप्लोरर

'2025 के विधानसभा चुनावों में हार तय मान चुकी AAP...,' देवेंद्र यादव ने साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को विकास के क्षेत्र में 50 वर्ष पीछे लाकर खड़ा कर दिया है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनावों में अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार तय मान चुकी आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस द्वारा चयनित उम्मीदवारों से घबरा कर खुले रूप से गलत बयानबाजी कर रही है.

विदेशों से फंडिंग का कांग्रेस ने आप पर लगाया आरोप

देवेन्द्र यादव ने कहा, ''आम आदमी पार्टी के नेता अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले बताएं कि विदेशों से प्रतिवर्ष कितनी फडिंग होती है, उसे सार्वजनिक करें. क्योंकि खालिस्तान की बात करके उन्होंने अपना असली चेहरा पहले ही जनता के सामने दिखा दिया है''.

दिल्ली के विकास को 50 वर्ष पीछे लाकर खड़ा किया: यादव

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्वस्त करने, बिजली के बिलों में दोगुनी वृद्धि, गंदे पानी के भारी भरकम बिल भरते और दिल्ली को बेरोजगारी के रिकार्ड स्तर पर पहुंचाने वाले अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को विकास के क्षेत्र में 50 वर्ष पीछे लाकर खड़ा कर दिया है.

गठबंधन को लेकर आप की बयानबाजी पर दिया जवाब

उन्होंने गठबंधन पर आप की बयानबाजी पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गठबंधन संबंधित बयानबाजी आम आदमी पार्टी के नेता न ही करें तो बेहतर होगा, अगर करनी है तो पूछे अपने मुखिया केजरीवाल से जिन्होंने दिल्ली में सबसे पहले बयान दिया कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. यह गठबंधन का ही परिणाम है कि कश्मीर में आम आदमी पार्टी का एक विधायक है, वरना उनका वहां कोई वजूद नहीं था.

डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ''जारी श्वेत पत्र केजरीवाल के 11 वर्षों के कुशासन का मात्र का कुछ अंश ही प्रकाशित है और आम आदमी पार्टी दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है. क्या सीएए में आम आदमी पार्टी बीजेपी के साथ खड़ी नहीं रही? शराब घोटाला में दोनों ने मिलकर दिल्ली की जनता को नशे की राजधानी बनाया और दिल्ली की सत्ता केजरीवाल बीजेपी के कंधों पर सवार होकर हासिल की, यह दिल्ली ही नही, दुनिया जानती है''.

इसे भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह को 'भारत' रत्न देने की मांग का संजय सिंह ने किया समर्थन, केंद्र से की ये अपील

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget