एक्सप्लोरर

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर सियासत, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, AAP को भी घेरा

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार की 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' मुहिम की आलोचना करते हुए कहा कि यह केवल दिखावा है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ विशेष स्वच्छता अभियान चलाना केवल चंद दिनों के लिए ढ़ोल पीटने वाली बीजेपी की दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को प्रतिदिन सफाई करके कूड़े से निजात दिलाना मौलिक जिम्मेदारी है, जिसको वर्ष में कुछ विशेष दिनां में नही बल्कि 365 दिन शहर में चलाया जाना चाहिए.

उन्हेंने कहा कि राजधानी दिल्ली में हर कौने पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहना सरकार की विफलता है, क्यों बीजेपी की सरकार 6 महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली के हर कौने में छोड़े गए कूड़े से आजादी नही दिला पाई. क्या बीजेपी का ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ विशेष स्वच्छता अभियान सिर्फ फोटो ऑप बनकर रहने वाला है.

'करोड़ों रुपये बर्बादी का हिसाब नहीं'

देवेन्द्र यादव ने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरु किया और बीजेपी के हर छोटे बड़े नेता ने झाडू हाथ में लेकर फोटो तो खिचवाईं लेकिन पिछले 11 वर्ष के शासन में स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से धराशाही होता दिखाई दिया और स्वच्छ भारत अभियान में जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये बर्बादी का किसी के पास हिसाब नही है.

'बीजेपी-AAP बराबर की जिम्मेदार'

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली में सफाई की बदहाली दिल्ली पर कलंक की तरह है. 15 वर्षों तक बीजेपी ने निगम में रहते हुए तीनों लैंडफिलों के कूड़े के पहाड़ां को कम करने की बजाय उनकी उॅचाई और बढ़ने दी जिसके लिए बीजेपी सहित आम आदमी पार्टी बराबर की जिम्मेदार है. जिन्होंने दिल्ली की जनता से झूठे वादे और दावे करके सिर्फ वोट बटोरने की राजनीति की है.

'विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का करना पड़ रहा है ढ़ोंग'

देवेन्द्र यादव ने कहा, "दो दिन दफ्तरों में सफाई, फिर यमुना में सफाई, फिर वार्डों में सफाई, सड़क और अनाधिकृत कालोनियों में सफाई, मुख्य बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रां, स्कूलों, कॉलेजो, बस्तियों, सार्वजनिक शौचालयों में सफाई, सीधे तौर पर स्पष्ट है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार और दिल्ली नगर निगम अपनी सफाई व्यवस्था की मौलिक जिम्मेदारी 365 दिन नहीं निभाती है."

उन्होंने कहा कि इसी वजह से मुख्यमंत्री को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का ढ़ोंग करना पड़ रहा है. रिहायशी क्षेत्रों में गलियां में नाली से कूड़े का निस्तारण और सफाई व्यवस्था प्रतिदिन नही होती है, रविवार अथव छुट्टी के दिन सफाई बिलकुल भी नही होती है जबकि सातों दिन सफाई होनी चाहिए.

'बीजेपी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई'

देवेन्द्र यादव ने कहा कि शहर में सफाई की जिम्मेदारी प्रशासन की है और सरकार यह सुनिश्चित करे कि साल के 365 दिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए, जिसमें पिछली आम आदमी पार्टी और वर्तमान में बीजेपी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. मुख्यमंत्री और महापौर का बयान कि झुग्गी झौपड़ी क्षेत्र में सफाई अभियान का दिखावा करना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है क्योंकि बीजेपी की दिल्ली सरकार लगातार झुग्गी बस्तियों में बुलडोजर चला रही है तो क्या बीजेपी नेता गरीबों के टूटे घरों के मलबे की सफाई करेंगे.

'नहीं किया नालियों से गाद निकालने का काम'

देवेन्द्र यादव ने बारिश के बाद अस्पतालां में मलेरिया मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार ने बड़े नालो और रिहायशी क्षेत्रों में नालियों से गाद निकालने का काम बिलकुल भी नही किया. एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के अस्पतालां में मलेरियां के मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सामने आई है. यही नहीं डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे है जो दिल्ली में बीजेपी सरकार की सफाई के प्रति विफलता को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि सफाई को इंवेट बनाकर पेश करने वाली बीजेपी सरकार दिल्ली के कूड़े के जगह जगह अंबार और कूड़े पहाड़ों का निस्तारण करने में विफल साबित रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget