एक्सप्लोरर

'क्या जवाब देंगे...', मनीष सिसोदिया की पदयात्रा पर वीरेंद्र सचदेवा और देवेंद्र यादव ने कसा तंज

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली में पदयात्रा निकालने जा रही है. इस पर बीजेपी और कांग्रेस ने निशाना साधा है.

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक्शन मोड में हैं. सिसोदिया आम आदमी पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं. आप ने पूरे दिल्ली में मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में पदयात्रा निकालने की घोषणा की है.

इस पर DPCC प्रेसिडेंट देवेंद्र यादव ने तंज कसा है. देवेंद्र यादव का कहना है कि आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान हटाने के लिए पदयात्रा का पाखंड करना चाहती है. वहीं दिल्ली बीजेपी ने कहा, ''मनीष सिसोदिया जहां भी पदयात्रा में लोगों के बीच जायेंगे वहां लोगों को अपने घोटालों पर जवाब नहीं दे पायेंगे''. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पदयात्रा पर कहा, ''मनीष सिसोदिया जहां भी पदयात्रा में लोगों के बीच जायेंगे वहां लोग उनसे पाठशाला से लेकर शराब पॉलिसी तक घोटालों पर जवाब मांगेंगे पर वह जवाब नहीं दे पायेंगे''. सचदेवा ने कहा है कि जनता के बीच जाने पर मनीष सिसोदिया को इस मानसून में अप्रत्याशित जल जमाव संकट, जलजमाव एवं बिजली करंट से अब तक हुईं 32 मौतों पर भी जवाब देना होगा. 

देवेंद्र यादव ने कहा, ''14 अगस्त से पदयात्रा शुरू करने पर जनता उनसे शराब घोटाले के भ्रष्टाचार का हिसाब और जवाब मांगेगी, तब वे मानवता के आधार पर लोगों से नजरे मिला पाएंगे''. उन्होंने कहा कि बेहतर होगा मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की नाकामियों और लोगों के लिए होने वाले कामों पर ध्यान दें. 

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया, ''आप पार्टी जल भराव से लगातार मरने वालों को न्याय दिलाने जगह मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर हुई बेल का जश्न मना रही है''. यादव ने कहा, ''मनीष सिसोदिया का बयान कि ‘‘मैं खून पसीना बहाने बेल पर बाहर आया हूं’’, से स्पष्ट है कि मनीष सिसोदिया स्वयं जानते हैं कि फिर से कभी भी वे जेल जा सकते हैं''.   

देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से दिल्ली फिर एक बार डूब गई.  86 प्रतिशत लोग जल भराव से पूरी तरह प्रभावित हुए है. उन्होंने कहा कि जहां सड़कों और पुलों के नीचे भरे पानी में गाड़ियां डूब गई वहीं रिहायशी इलाकों में पानी भरने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. राजधानी के चाणक्यपुरी में पानी भरने के बाद सरकारों की विफलता और भ्रष्टाचार खुल कर समाने आ गया है. पार्क में भरे पानी में डूब कर 7 वर्षीय बच्चे की मौत ने पार्कों की खस्ता हालत को बता दिया है.

ये भी पढ़ें: NIRF Rankings 2024: देश के टॉप 10 कॉलेज में DU का जलवा, पढ़ें लिस्ट में कौन-कौन नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget