एक्सप्लोरर

Delhi: आवास के रेनोवेशन मामले पर CM केजरीवाल बोले- 'इस बार जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या PM इस्तीफा देंगे'

Delhi CM Residence Controversy: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब तक 50 से ज्यादा जांच हो चुकी है. सारी जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला है. कुछ मिलने वाला भी नहीं है.

Delhi News: आवास के रेनोवेशन मामले में सीबीआई की जांच को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने पूछा कि इस बार जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या वो (पीएम) इस्तीफ़ा देंगे. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है. प्रधानमंत्री घबराये हुए हैं. अबतक 50 से ज़्यादा जांच हो गयी है. 33 से ज़्यादा केस किया. सारी जांच की लेकिन कुछ मिला नहीं. इस जांच का स्वागत है. कुछ मिलने वाला नहीं है. ये काम करते नहीं सिर्फ़ भाषणबाजी करते हैं.

'केजरीवाल झुकने वाला नहीं है'

सीएम ने कहा, "केजरीवाल झुकने वाला नहीं है, जितनी फर्जी जांच कर लें. चौथी पास राजा को चुनौती है. अगर इस जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या वो इस्तीफा देंगे."

सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "अब इन्होंने CM आवास की CBI जांच शुरू करवा दी. प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं. ये उनकी घबराहट दिखाता है. मेरे ख़िलाफ़ जांच कोई नई बात नहीं है. अभी तक मेरे ख़िलाफ़ पिछले 8 साल में 50 से ज़्यादा मामलों में जांच करवा चुके हैं. बोले केजरीवाल ने स्कूल बनवाने में घोटाला कर दिया, बस घोटाला, शराब घोटाला, सड़क घोटाला, पानी घोटाला, बिजली घोटाला. दुनिया में शायद सबसे ज़्यादा जांच मेरी हुई होंगी. किसी केस में कुछ नहीं मिला. इसमें भी कुछ नहीं मिलेगा. जब कुछ गड़बड़ है ही नहीं तो क्या मिलेगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "एक चौथी पास राजा से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? 24 घंटे बस जांच-जांच का गेम खेलते रहते हैं, या फिर भाषण देते रहते हैं. काम तो कुछ करते नहीं. वो चाहते हैं कि मैं भी दूसरे नेताओं और पार्टियों की तरह उनके साथ मिल जाऊँ. पर मैं इनके सामने झुकने वाला नहीं, चाहे वो मेरी जितनी मर्ज़ी फ़र्ज़ी जांच करवा लें, जितने मर्ज़ी केस कर लें. मैं भी उन्हें चैलेंज देता हूँ - जैसे पिछली सारी जांचों में कुछ नहीं निकला, वैसे ही अगर इस जांच में भी कुछ नहीं निकला तो क्या झूठी जांच करने के जुर्म में इस्तीफ़ा देंगे?

सीबीआई इस मामले में दर्ज कर चुकी है पीई

बता दें कि सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास के निर्माण के संबंध में  दिल्ली सरकार के अज्ञात लोक सेवकों द्वारा कथित रूप से की  गई ‘ अनियमितता और कदाचार’ को देखने के लिए प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर चुकी है. पीई यह देखने के लिए दर्ज की जाती है कि क्या आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के वास्ते प्रथम दृष्टया कोई सामग्री है या नहीं.  

CM Residence Controversy: बीजेपी नेता का AAP सरकार पर पलटवार, पूछा- CM सबको क्यों नहीं दिखा देते बंगले के अंदर क्या है? 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget