एक्सप्लोरर

Delhi COVID Cases: दिल्ली में नए कोविड केस पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, 'अगर संख्या बढ़ती है तो...'

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 हो गई है. इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर मामले बढ़ते हैं तो अस्पतालों में पूरी व्यवस्थाएं हैं.

Delhi COVID Cases: देश में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है. दिल्ली में भी सोमवार (26 मई) तक 104 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर संख्या बढ़ती है तो अस्पताल इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ''हमारे पास कोविड-19 मामलों का विवरण है. हमारे अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं. हमने एक एडवाइजरी भी जारी की है. हमने हालात का विश्लेषण किया है और कोई  घबराने वाली स्थिति नहीं है.''

मरीजों में हैं सामान्य लक्षण- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि नए वैरिएंट से होने वाले कोविड में केवल 'वायरल फीवर' के लक्षण हैं, एहतियाती कदम के तौर पर अस्पतालों को एडवाइजरी भेजी गई है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार.

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा था कि अब तक 23 कोविड मामले सामने आए हैं और सरकार यह सत्यापित कर रही है कि संक्रमित लोग, अगर वे दिल्ली के निवासी हैं, तो क्या उन्होंने हाल ही में शहर से बाहर यात्रा की थी. मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस स्वरूप के लक्षण सामान्य ‘इन्फ्लूएंजा’ जैसे हैं. 

पिछले हफ्ते का हाल
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह 24 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘कोविड-19 डैशबोर्ड’ के अनुसार, पिछले सप्ताह उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99 थी.

स्थिति नियंत्रण में है- अधिकारी

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आंकड़ों की पुष्टि की और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अधिकारी किसी भी संभावित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्र सरकार के अधिकारी ने कहा कि जो भी कोविड से संक्रमित हैं, यह पाया गया है कि इनमें से ज्यादातर मामले हल्के प्रकृति के हैं और घर पर ही देखभाल की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget