एक्सप्लोरर

वसंत कुंज में झुग्गीवासियों से मिलीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- 'जहां झुग्गी वहीं देंगे पक्का मकान'

Rekha Gupta News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बहुत जल्द आप लोग रजिस्ट्रेशन कर पाओगे और 2500 रुपये आपके खाते में आने लगेगा. इसके लिए पोर्टल खोले जाएंगे.

Delhi News: दिल्ली के आगामी बजट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता के बीच पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को सीएम रेखा वसंत कुंज इलाके में भंवर सिंह कैंप पहुंचीं, जहां उन्होंने झुग्गी में रहने वालों से उनकी समस्याएं जानीं. इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और आर के पुरम के विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली सरकार का बजट तैयार किया जा रहा है. हम लोग अलग अलग वर्गों के पास जाकर या फिर उन्हें बुलाकर सुझाव ले रहे हैं. सुझाव जानने के लिए हमने व्यापारी वर्ग, शिक्षाविद को बुलाकर उनके सुझाव ले रहे हैं. गांव और देहात के लोगों को बुलाया है. हम झुग्गी बस्ती के भाई बहनों से मिलने आए हैं कि उनके मन मे क्या पीड़ा है और उनकी क्या समस्या है. दिल्ली सरकार के द्वारा इन सबकी तकलीफों को दूर किया जाएगा.

'जहां झुग्गी वहां पक्का मकान देंगे'
झुग्गीवासियों से संवाद के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं लोगों से मिलने आई हूं. पिछली सरकार वाले ये बोलते थे कि बीजेपी आएगी तो झुग्गी तोड़ देंगे, लेकिन अब आप बताओ हम ऐसा कर सकते हैं. एक भी झुग्गी नही हटेगी. जहां झुग्गी है वहीं मकान मिलेगा. पीने के पानी की पूरी व्यवस्था की जाएगी. दिल्ली में नशा नहीं चलने देंगे. झुग्गी से नशा हटाएंगे."

'जल्द खाते में आएंगे 2500 रुपये'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "बहुत जल्द आप लोग रजिस्ट्रेशन कर पाओगे और 2500 रुपये आपके खाते में आने लगेगा. महिलाओं को पैसे मिलने के लिए सरकार क्राइटेरिया बनेगा उसी के तहत महिलाओं को पैसा मिलेगा. महिलाओं को पैसा देने के लिए जल्द पोर्टल खुलेंगे.

'बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन'
जनसंवाद के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने ये भी कहा, "जब तक केजरीवाल दिल्ली में थे आयुष्मान योजना नहीं आने दिया, लेकिन अब आप लोगों अपना इलाज करवा सकते हैं. बुजुर्गों को अब तक पूरी पेंशन नहीं मिली, लेकिन अब मिलेगी."

लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं. उन लोगों ने कहा कि यहां बारात घर और यहां का रास्ता सही करवाने की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा काम किया जाएगा.

 

ये भी पढ़ें

'दिल्ली में महिला समृद्धि योजना से बैकफुट पर AAP', वीरेंद्र सचदेवा बोले- पंजाब में भी उठने लगे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget