एक्सप्लोरर

'दिल्ली में महिला समृद्धि योजना से बैकफुट पर AAP', वीरेंद्र सचदेवा बोले- पंजाब में भी उठने लगे सवाल

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: बीजेपी ने आम आमदी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना से आप के नेता बैकफुट पर आ गए हैं.

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किए जाने से आप नेता बौखला गए हैं. इसलिए तर्कहीन बयानबाजी की जा रही है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में महिलाओं को सम्मान राशि देने का प्रावधान किया है. नियम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय करने के लिए कमेटी भी गठित की गई है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में घोषणा से पंजाब की सरकार बैकफुट पर आ गई है. उन्होंने कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है कि अब पंजाब की महिलाएं भी भगवंत मान सरकार से सम्मान राशि मांगने लगी हैं.” वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप 37 महीनों से पंजाब की महिलाओं को सम्मान राशि के नाम पर गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि अब देशभर की महिलाएं आप का दोहरा चरित्र पहचान चुकी हैं.

'AAP का दोहरा चरित्र उजागर'

बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आतिशी की की बयानबाजी देखकर जनता को लता मंगेशकर का गाना याद आ रहा है– चोरों को सारे नजर आते हैं चोर.” आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान घोषणा की थी कि सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. दो साल बाद भी वादे पर अमल नहीं हुआ. अब महिलाएं सवाल पूछ रही हैं कि पंजाब सरकार वादा कब पूरा करेगी. 

वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार जल्द उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को सम्मान राशि देना शुरू करेगी. महिला समृद्धि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का हिस्सा है. उन्होंने आप नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जनता को धोखा देने वाले आज बीजेपी के संकल्प पर सवाल उठा रहे हैं.” राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद आप नेताओं पर जबरदस्त दबाव है. पंजाब की महिलाओं को जवाब देना मुश्किल हो रहा है. सियासी पंडितों का कहना है कि बीजेपी की योजना आगामी चुनाव में महिला मतदाताओं को आकर्षित कर सकती है. दूसरी ओर, आप को अब पुराने वादों का हिसाब देना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पारा चढ़ा, 10 मार्च को धुंध छाए रहने की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget