एक्सप्लोरर

CRPF की Z श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगी रेखा गुप्ता, दिल्ली सीएम पर हमले के बाद क्या-क्या बदला? यहां पढ़ें

Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. अब CRPF को जिम्मेदारी सौंपी गई है और जनसुनवाई में नए कड़े नियम लागू होंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के एक दिन बाद सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सीएम को अब Z कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा का जिम्मा हटाकर सीआरपीएफ को सौंप दिया गया है.

बता दें कि बुधवार (20 अगस्त) को रेखा गुप्ता के आवास पर ही जन सुनवाई के दौरान उन पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया था. सीएम की सुरक्षा के लिए आज सुबह ही सीआरपीएफ की टीम उनके निवास पर पहुंच गई है.

सीएम की सुरक्षा में क्या हुए बदलाव?

दरअसल हमले के बाद सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बदलाव किए हैं. सीआरपीएफ के जवान अब उनकी सुरक्षा संभाल रहे हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीएम आवास पर अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं.

साथ ही अब दिल्ली पुलिस की भूमिका को सीमित कर दिया गया है. अब से होने वाली जनसुनवाई और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जाएगी.

जनसुनवाई कार्यक्रमों में होगी सख्ती

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन तैयार की गई है. इसके तहत जनसुनवाई के दौरान किसी भी नागरिक की शिकायत पहले वेरिफाई की जाएगी. पूरी तरह से जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के नजदीक न पहुंचे.

जब भी सीएम सार्वजनिक कार्यक्रमों में बाहर निकलेंगी, उनकी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ववत रहेगी और उसमें कोई कमी नहीं होगी. सरकार का दावा है कि सुरक्षा इंतजाम इतने मजबूत किए जा रहे हैं कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना न रहे.

अब तक क्या अपडेट है?

अब तक दिल्ली सीएम की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के हाथों में थी, लेकिन अब यह सुरक्षा अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) के CRPF के हाथों सौंपी गई है. अब रेखा गुप्ता को CRPF की Z श्रेणी की सुरक्षा के भीतर रहना होगा.

वहीं 20 अगस्त को हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. हमले की जांच जारी है और मामले में पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget