एक्सप्लोरर

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी को हिरासत में लिया गया

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने सिविल लाइंस स्थित सरकार आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला किया. पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज (20 अगस्त) सुबह उनके आवास पर आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हो गया. हमलावर, जो खुद को शिकायतकर्ता बताकर बैठक में पहुंचा था, अचानक मुख्यमंत्री पर टूट पड़ा. 

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कैसे हुआ हमला?

सूत्रों के अनुसार, आरोपी करीब 41 साल का शख्स है और जनसुनवाई के दौरान अपने हाथों में कुछ दस्तावेज लेकर आया था. कागजात दिखाने के बहाने मुख्यमंत्री से बातचीत शुरू की और अचानक उन पर हमला कर दिया.

राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, "साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं."

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मुझे हैरानी है की एक महिला के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है, खासकर जब वो महिला मुख्यमंत्री हों और दिन के 18 घंटे काम कर रही हों. राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है."

दिल्ली के मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जमीनी काम से विरोधी परेशान हैं और इसीलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. 

आतिशी ने भी की हमले की निंदा 

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं. आतिशी ने उम्मीद जताई कि पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होंगी.

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है. पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह खुद इस जांच की निगरानी करेंगे. चूंकि ‘जनसुनवाई’ हर हफ्ते मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाती है, इसलिए इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget