एक्सप्लोरर

Chirag Delhi Flyover के मरम्मत का काम 31 मार्च तक हो जाएगा पूरा, CM केजरीवाल बोले- जल्द शुरू होगा ट्रैफिक

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम रात को भी चल रहा है. बहुत जल्द इसके मरम्मत का काम पूरा कर इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा.

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (Chirag Delhi Flyover) के मरम्मत का कार्य काफी तेजी से चल रहा है. ऐसे में इसके मरम्मत का काम अब तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा. चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को मरम्मत कार्य की वजह से बंद किया गया है, जिस कारण हर दिन लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की कवायद में इस कार्य मे तेजी लाते हुए अब रात में भी मरमत का काम चल रहा है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मरम्मत कार्य के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि, "चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम रात को भी चल रहा है. व्यक्तिगत तौर पर मैं खुद काम की मॉनिटरिंग कर रहा हूं. बहुत जल्द इसके मरम्मत का काम पूरा कर इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा और लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी."

पीडब्लूडी मंत्री भी पहुंची थी जायजा लेने
बता दें कि इससे पहले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत के काम का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी भी चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पहुंची थीं. यहां उन्होंने मरम्मत कार्य का जायजा लेने के साथ ही इसे पूरा करने के लिए 31 मार्च तक की डेड लाइन निर्धारित की थी. इसके बाद रात में भी मरम्मत कार्य को जारी रखा जा रहा है.

31 मार्च तक हो जाएगा काम पूरा
बता दें कि नेहरू पैलेस से आईआईटी जाने वाले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक हिस्से को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है. फ्लाईओवर की मरम्मत को लेकर 25 दिन का टाइम पीडब्ल्यूडी के द्वारा दिया गया था. इसके बाद 12 मार्च से इस फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू हुआ था, लेकिन अब यह काम 31 मार्च को ही पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के भी निर्देश दिए गए थे.

निर्धारित समय से कम वक्त में पूरा होगा मरम्मत का काम
गौरतलब है कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के 12 मार्च से बंद होने के बाद से चिराग दिल्ली के आसपास के इलाकों में काफी जाम देखा जा रहा है. हर रोज राहगीरों को जाम की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. वैसे तो काम पूरा होने का समय 50 दिनों का लिया गया था, लेकिन राहगीरों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अब इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा.

Delhi Budget 2023: दिल्ली के बजट पर फंसा पेंच, जानें- क्यों AAP सरकार नहीं पेश कर पा रही बजट?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget