एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार की पहल से बढ़ रहा पानी का ग्राउंड लेवल, CM केजरीवाल ने बनाया ये प्लान

द्वारका के पप्पन कलां में बनाये गए दो जलाशयों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारका पहुंचे. सीएम ने यहां के पानी को साफ कर पीने के लायक बनाये जाने की योजनाओं के बारे में जानकारी ली.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में पीने की पानी की समस्या सालों से चली आ रही है, जो गर्मियों के मौसम में और भी विकट हो जाती है. इससे निपटने की कवायद में केजरीवाल सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे दिल्ली के लोगों के घर तक साफ-स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुंच सके. इसके लिए जहां एक तरफ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलाशयों का निर्माण कर सोधित पानी को जलाशयों तक पहुंचाया जा रहा है. इसे आगे आरओ और ट्यूबवेल के जरिये पीने लायक बनाया जा सकेगा.

इसी योजना के तहत द्वारका के पप्पन कलां में बनाये गए दो अलग-अलग जलाशयों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारका पहुंचे. यहां उनके साथ मटियाला विधानसभा के विधायक गुलाब सिंह और जल बोर्ड के कई अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने 7 एकड़ और 4 एकड़ में बनाये गए दोनों जलाशयों का मुआयना किया. साथ ही सीएम ने यहां के पानी को साफ कर पीने के लायक बनाये जाने की योजनाओं के बारे में जानकारी ली.

पानी को शुद्ध करने की कोशिश
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जिस पानी को शोधित किया जाता है, उसे आगे जलाशयों तक पहुंचा कर 10x10 शुद्धता का बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर किया जा सकेगा. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पड़ोसी राज्यों से भी पानी के लिए बातचीत चल रही है. इसके अलावा दिल्ली में पानी की जो समस्या है उसे दूर करने के लिए पानी को रीचार्ज और रिसाइकिल कर उसे पीने लायक बनाने की कोशिश की जा रही है.

जलाशयों के निर्माण से ग्राउंड लेवल में हुआ सुधार
द्वारका के जलाशयों के बारे में बात करते हुए सीएम ने बताया कि ये दोनों जलाशय एक साल पहले बनाए गए थे. इससे दो तरह के फायदे होंगे, एक तो यहां से पानी को पीने लायक बनाया जाएगा. दूसरा इससे आधे किलोमीटर एरिया का भूजल स्तर भी बढ़ जाएगा. सीएम ने आगे बताया कि दोनों जलाशयों के आसपास के सवा 6 मीटर तक पानी का स्तर बढ़ गया है. पहले ये 20 मीटर नीचे तक चला गया था, जो अब 14 मीटर से कम हो गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ रहा NH-48 फ्लाईओवर डायवर्जन का असर, येलो लाइन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget