एक्सप्लोरर

क्या अरविंद केजरीवाल 2 जून को जाएंगे जेल? जमानत याचिका के बीच सीएम ने खुद बताया

Arvind Kejriwal In Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आबकारी नीति मामले में पीएम मोदी स्वीकार कर चुके हैं कि कोई सबूत हैं. फिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (30 मई) को राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. इस बीच सीएम केजरीवाल ने कहा है कि वो जेल जाने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा, ''दो जून को जेल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मुझे फक्र है कि देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. ये लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया. लोग कह रहे हैं अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो कोई भी ईमानदार नहीं है. इनके पास एक भी सबूत नहीं है, इनका कहना है कि 100 करोड़ की चोरी हुई, 500 जगह रेड मारी. एक भी पैसा नहीं मिला. हवा में पैसा गायब हो गया.''

दो जून को करना होगा सरेंडर

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 मई को जमानत दी थी और उन्हें कहा था कि दो जून को सरेंडर करें. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जाएंगे और फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी.

पिछले दिनों सीएम केजरीवाल ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि सात दिनों के लिए बढ़ाने की अपील की. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''टीवी इंटरव्यू में प्रधानमंत्री से पूछा गया कि केजरीवाल कह रहे हैं कि आपके पास कोई सबूत नहीं है. तो पीएम ने कबूल किया कि हां हमारे पास कोई सबूत नहीं है, कोई रिकवरी नहीं हुई है क्योंकि केजरीवाल एक अनुभवी चोर है. पूरे देश के सामने पीएम ने कबूल किया कि उनके पास कोई सबूत नहीं है. फिर हमें क्यों गिरफ्तार किया? क्योंकि केजरीवाल जो काम करता है वो मोदी नहीं कर सकते.''

उन्होंने कहा, ''हमने स्कूल बनवाए, अस्पताल बनवाए...ये मोदी नहीं कर सकते. इसलिए जेल में डाल दिया. इनकी तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठा रही है. ये मेरी आवाज बंद करना चाहते हैं. दुनिया की कोई ताकत नहीं तोड़ सकती है. मैं भगत सिंह का चेला हूं, देश को बचाने के लिए 100 बार जेल जाने होगा तो हम जाएंगे.''

जया शेट्टी मर्डर केस में डॉन छोटा राजन दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget