एक्सप्लोरर

Delhi Politics: MCD की बुलडोजर कारवाई पर CM केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक, बोले क्या पूरी दिल्ली को तोड़ देंगे

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरीके से BJP दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है वो सही नहीं है. दिल्ली के 63 लाख लोगों की दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चल सकता है.

Delhi MCD Anti Encroachment Drive: राजधानी दिल्ली (Delhi) में एमसीडी (MCD) की ओर से की जा रही अवैध अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर कार्रवाई पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को सभी विधायकों के साथ एक बैठक बुलाई. ये बैठक सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसमें कि दिल्ली के सभी विधायक, पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है वो सही नहीं है और यदि कार्रवाई जारी रहती है तो आने वाले दिनों में दिल्ली के 63 लाख लोगों की दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चल सकता है, जोकि आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा.

80 फीसदी दिल्ली को एमसीडी तोड़ देगी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हैं पिछले कुछ हफ्तों से एमसीडी दिल्ली में कई जगह पर बुलडोजर चला रही है और आने वाले दिनों में भी कई महीने तक ये कार्रवाई जारी रह सकती है. लेकिन, हम चाहते हैं कि ऐसा ना हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से दिल्ली बनी हुई है उसमें 80 फीसदी से ज्यादा अवैध या इनक्रोच है ऐसे में क्या 80 फीसदी दिल्ली को एमसीडी तोड़ देगी, लोगों के घरों पर बुलडोजर चला देगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने कागज दिखा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके उनके दुकान या घरों पर एमसीडी बुलडोजर चला रही है.

63 लाख लोगों के घर और दुकानों को तोड़ा जा सकता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में 50 लाख लोग रहते हैं, झोपड़ियों में 10 लाख लोग रहते हैं तो क्या इन सभी लोगों को एमसीडी बेघर कर देगी, इन सभी के घरों को तोड़ दिया जाएगा. दिल्ली में लाखों लोग जो कच्ची कॉलोनी और झोपड़ियों में रहते हैं, ऐसे में यदि एमसीडी इसी तरीके से कार्रवाई करती है, तो आने वाले दिनों में 63 लाख लोगों के घर और दुकानें तोड़ी जा सकती हैं. आजाद भारत का ये सबसे बड़ा विध्वंस होगा, जबकि बीजेपी ने कहा था कि जहां झुग्गी वहीं मकान देंगे.

गलत पावर का इस्तेमाल नहीं होने देंगे
इतना ही नहीं, इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पिछले 15 सालों से एमसीडी पर बीजेपी राज कर रही है और दिल्ली में आज जो जितना इंक्रोचमेंट है वो पैसे लेकर कराए गए हैं और अब उसी एंक्रोचमेंट को अवैध अतिक्रमण कहकर तोड़ा जा रहा है. 18 मई को इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है क्या इनके पास से नैतिक पावर है ये कार्रवाई करने की. मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों को भरोसा देते हुए कहा की कच्ची कॉलोनियों को और विकसित करेंगे, झुग्गी वालों को मकान दिए जाएंगे, जिसके लिए दिल्ली सरकार काम कर रही है. जिन लोगों ने अपने घरों के पास कुछ अवैध कंस्ट्रक्शन किया हुआ है उन्हें मौका देकर हटाने के लिए कहा जाएगा, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ बैठक में कहा कि लोगों की मदद के लिए यदि जेल भी जाना पड़े तो हम साथ खड़े हैं. किसी की दादागिरी यहां पर नहीं चलेगी, गलत पावर का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: केजरीवाल का बड़ा आरोप, 63 लाख लोगों की दुकानों-मकानों पर Bulldozer चला सकती है BJP

Delhi News: पंजाब पुलिस ने कहा- केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget