एक्सप्लोरर

Delhi: अरविंद केजरीवाल ही नहीं, दिल्ली के ये नेता भी पूरा नहीं कर पाए थे अपना CM कार्यकाल, नाम जान चौंक जाएंगे!

Delhi Politics: दिल्ली के नई सीएम के नाम का ऐलान हो गया. आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर सभी ने सहमति जताई है. अब सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे देंगे.

Delhi Politics News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मंगलवार शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप देंगे. केजरीवाल के इस्तीफे से पहले दिल्ली में नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया. केजरीवाल की जगह उनका स्थान शिक्षा मंत्री आतिशी (Atishi) लेंगी. इस तरह सीएम केजरीवाल अपना पांच साल का कार्य़काल पूरा नहीं कर पाएंगे. 

सीएम केजरीवाल 2020 में तीसरी बार सीएम बने थे. पहली बार भी बहुमत के अभाव में उन्होंने 48 दिन के बाद इस्तीफा दे दिया था, जबकि दूसरा कार्यकाल उन्होंने पूरा किया था फिर 2020 में तीसरी बार चुनाव में भारी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और अरविंद केजरीवाल फिर सीएम बने. लेकिन, इस कार्यकाल में आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले की आंच उनपर भी लगी और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया.

ईडी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग करती रही, लेकिन उन्होंने जेल में रहने के दौरान इस्तीफा नहीं दिया बल्कि जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली तो उसके बाद इस्तीफा देकर चुनाव में जाने का फैसला किया. उन्होंने यह तय किया जब जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट देगी तब वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. 

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पहले सीएम नहीं हैं जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा न कर पाए हों. इससे पहले भी दिल्ली के कुछ सीएम हुए हैं जो किसी ना किसी कारणवश पांच साल सत्ता में बने नहीं रह पाए.

1952 से लेकर अब तक 6 सीएम पूरा नहीं कर पाएं है पांच साल
दिल्ली के पहले सीएम ब्रह्म प्रकाश (कांग्रेस) करीब 3 साल तक ही सीएम रह पाए. वह 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955 तक सीएम रहे. इसके बाद अगले सीएम गुरमुख निहाल सिंह जो दरियागंज से विधायक थे. उन्होंने 12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956 तक सेवा दी. वह दो साल तक का भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद जब पहली दिल्ली में चुनाव हुए और बीजेपी के मदन लाल खुराना दिसंबर 1993 में सीएम बने तो वह भी दो साल से कुछ दिन ज्यादा ही इस पद पर रह पाए. 

शीला दीक्षित पहली सीएम जिन्होंने सत्ता में पूरे किए 15 साल 
इसके बाद फिर बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा जो शालीबार बाग से निर्वाचित हुए थे, उनका कार्यकाल भी दो साल और 228 दिन का रहा. फरवरी 1996 से अक्टूबर 1998 के बीच वह सीएम रहे. इन सभी में सबसे छोटा कार्यकाल रहा दिवंगत सुषमा स्वराज का जो केवल 52 दिन के लिए ही दिल्ली की कमान संभाल पाईं. उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का भी मौका नहीं मिला. सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक ही दिल्ली की सीएम रहीं. 

ये भी पढ़ें- आतिशी के CM बनने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, मनोज तिवारी बोले- 'बधाई लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget