एक्सप्लोरर

Delhi Budget: रेखा गुप्ता सरकार शिक्षा पर कितना करेगी खर्च? बजट में ऐलान, आप ने कितना किया था आवंटन

Delhi Budget 2025: दिल्ली सरकार के पहले बजट में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए 886 करोड़ आवंटित किए गए हैं. इसमें स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब्स, एजुकेशन हब जैसी योजनाओं पर जोर दिया गया है.

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने आज, 25 मार्च 2025 को अपना पहला बजट प्रस्तुत किया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र के लिए 886 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. यह आवंटन दर्शाता है कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देने और राज्य में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्ध है.

इस बजट के माध्यम से, सरकार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, शिक्षकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना, और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि दिल्ली के युवाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

स्मार्ट क्लासरूम, लैपटॉप वितरण का भी जिक्र
बीजेपी सरकार के इस पहले बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 886 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है. दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में भाषा लैब खोली जाएंगी, जो डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होंगी. इन लैब्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके अलग-अलग भाषाओं की शिक्षा दी जाएगी. 

इस योजना के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. स्मार्ट क्लास बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है. सरकार का लक्ष्य है कि चरणबद्ध तरीके से 7,000 कक्षाओं को कंप्यूटराइज किया जाए, ताकि प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट क्लास बनाया जा सके. सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे, जो पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर होंगे. इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. 

'पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन योजना' की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत 21 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 175 नई कंप्यूटर लैब सरकारी स्कूलों में बनाई जाएंगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 1,200 छात्रों को स्मार्ट लैपटॉप दिए जाएंगे. नरेला में 160 एकड़ भूमि पर एक एजुकेशन हब विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इसमें भारत यूनिवर्सिटी भी शामिल होगी, जो घेवरा मोड़ पर स्थित है. युवाओं में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न केंद्र खोले जाएंगे.

AAP सरकार ने शिक्षा पर कितना किया था खर्च?
पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹16,396 करोड़ का आवंटन किया था, जो सभी विभागों में सबसे अधिक था. 

पूर्व वित्त मंत्री आतिशी सिंह ने बजट भाषण में बताया था कि इस आवंटन में नए स्कूलों और कक्षाओं के निर्माण के लिए ₹150 करोड़, मौजूदा कक्षाओं के रखरखाव के लिए ₹45 करोड़, दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के लिए ₹12 करोड़, और 'बिजनेस ब्लास्टर्स' उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए ₹40 करोड़ शामिल थे.

अब देखना यह होगा कि दिल्ली की नई सरकार शिक्षा क्षेत्र में केवल बड़ी राशि निवेश करती है या फिर वादों को समय पर पूरा भी करती है. और क्या यह AAP सरकार की तुलना में अधिक प्रभावी साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: ढाई महीने बाद ब्लाइंड मर्डर केस में भाई-भाभी निकले हत्यारे, कंबल में लपेटकर बोरे में फेंका था शव
ढाई महीने बाद ब्लाइंड मर्डर केस में भाई-भाभी निकले हत्यारे, कंबल में लपेटकर बोरे में फेंका था शव
Delhi News: 'व्यक्तिगत परेशानी कानून से ऊपर नहीं', स्पेशल मैरिज एक्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त
'व्यक्तिगत परेशानी कानून से ऊपर नहीं', स्पेशल मैरिज एक्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त
Delhi News: दिल्ली-NCR में आतंकी हमलों की साजिश फेल, ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क, 7 लोग गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में आतंकी हमलों की साजिश फेल, ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क, 7 लोग गिरफ्तार
Explained: दिल्ली NCR में बना CNCR और तीन नए जोन का कॉन्सेप्ट क्या, जब सिमट नहीं रहा तो बदलाव क्यों? जानें सबकुछ
दिल्ली NCR में बना CNCR और तीन नए जोन का कॉन्सेप्ट क्या, जब सिमट नहीं रहा तो बदलाव क्यों?

वीडियोज

Raushan Anand Brother Death: खान सर, रौशन सर और 'वो'! ये तीसरा आदमी कौन है? |ABPLIVE
Shiv Sena UBT Crisis: और कितने सांसद छोड़ेगें Uddhav Thackeray का साथ?| Maharashtra Shiv Sena Split
Shiv Sena UBT Split: Uddhav Thackeray की पार्टी में फिर बगावत! 6 सांसद अलग? | Shinde | Eknath Shinde
G7Summit | Iran US War | PM Modi | Trump:16 महीने बाद मोदी-ट्रंप की बड़ी मुलाकात! | France |Breaking
Shiv Sena UBT Split: Eknath Shinde का बड़ा ऑपरेशन! उद्धव गुट में मची हलचल | Mumbai |Uddhav Thackeray

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Defence Production: जंग के साजो-सामान पर भारत ने खर्च किया 1.78 लाख करोड़ रुपए, 5 साल में डबल, उड़ेंगे PAK के होश
जंग के साजो-सामान पर भारत ने खर्च किया 1.78 लाख करोड़ रुपए, 5 साल में डबल, उड़ेंगे PAK के होश
सपा टूट जाएगी? ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सुभासपा चीफ पर कर दिया बड़ा दावा
सपा टूट जाएगी? ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सुभासपा चीफ पर कर दिया बड़ा दावा
G7 Summit Viral Video: G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं इटली की पीएम? VIDEO वायरल
G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं इटली की पीएम? VIDEO वायरल
IND VS AFG: IPL का चमकता सितारा, विराट कोहली को किया था परेशान, भारत के लिए डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव कौन
IPL का चमकता सितारा, विराट कोहली को किया था परेशान, भारत के लिए डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव कौन
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन पर भड़के राहुल गांधी, कहा- जेबें कैंची से काटी जाएंगी और फिर WhatsApp?
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन पर भड़के राहुल गांधी, कहा- जेबें कैंची से काटी जाएंगी और फिर WhatsApp?
सभी 22 लाख छात्र क्यों दें दोबारा एग्जाम? NEET UG परीक्षा को लेकर नई याचिका, CJI सूर्यकांत ने सुनते ही दिया ये जवाब
सभी 22 लाख छात्र क्यों दें दोबारा एग्जाम? NEET UG परीक्षा को लेकर नई याचिका, CJI सूर्यकांत ने सुनते ही दिया ये जवाब
Kids Tiffin Menu: बच्चों के टिफिन मेन्यू में शामिल कर लें ये 5 चीजें, रोजाना खाली होकर आएगा लंच बॉक्स
बच्चों के टिफिन मेन्यू में शामिल कर लें ये 5 चीजें, रोजाना खाली होकर आएगा लंच बॉक्स
Embed widget