एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक, 2024 और 2025 को लेकर हुआ ये फैसला

Delhi News: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकाल में दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक गुरुवार हुई. इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली के हर घर पहुंचने का निर्णय लिया गया.

Delhi Politics: बीजेपी की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में गुरुवार (18 मई) को हुई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के दिग्गज नेता हर्षवर्धन, सांसद मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता हरीश खुराना सहित संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करने और 2024 लोकसभा और 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनाने को लेकर मंथन हुआ.

भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक 23 बार प्रदर्शन हुए

दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में हुई. उन्होंने कहा कि यह उनके कार्यकाल की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है. इससे पहले 23 और 24 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसके बाद से अब तक दिल्ली सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 बार प्रदर्शन किए जा चुके हैं. इसका परिणाम है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में जेल जाना पड़ा है, यहां तक कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जांच के लिए हाजिर होना पड़ा है.

महिलाओं के लिए बस नहीं रोकने वाले ड्राइवर पर एक्शन, CM केजरीवाल बोले- 'मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से...'

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया गया इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव और दिल्ली पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही एक अहम मुद्दे पर निर्णय लिया गया है कि आने वाले 30 मई से 30 जून तक केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां व नीतियों को हम दिल्ली के हर घर तक पहुंचाने के लिए घर घर तक पहुंचेंगे और लोगों से चर्चा करेंगे.

'कोर्ट के फैसले का सम्मान लेकिन...'

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इस तरह अधिकारियों को हटाना गलत फैसला है. यह अधिकारी दिल्ली के भ्रष्टाचार मामलों की जांच कर रहे थे और उन्हें हटाना इस ओर स्पष्ट इशारा करता है कि दिल्ली सरकार इनके जांच से घबराई हुई थी और निश्चित ही इससे दिल्ली की सियासत पर दूरगामी परिणाम पड़ेगा.

'2025 में शानदार प्रदर्शन करेगी बीजेपी'

भारतीय जनता पार्टी के लिए दिल्ली प्रदेश में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज नेता हर्षवर्धन भी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मौजूद रहे जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों का दिल्ली में बुरा हाल है, साफ पानी के लिए लोग यहां पर तरस रहे हैं और टैंकर माफियाओं का बोलबाला है. दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार नीति सबके सामने है. आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सरकार हाशिए पर चली जाएगी और निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget