एक्सप्लोरर

'स्कूलों को बिना ऑडिट के फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं', AAP के आरोपों पर BJP का जवाब

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बोला है. उन्होंने कहा कि AAP झूठा प्रचार कर रही है. BJP स्कूलों को बिना ऑडिट के फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं देगी.

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और आतिशी  पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि AAP लगातार दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है, लेकिन जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी. सचदेवा ने प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि के मुद्दे पर AAP को घेरते हुए कहा कि बीजेपी सरकार स्कूलों को बिना ऑडिट के फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं देगी.

'AAP के राज में बढ़ती रही फीस'

वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार के दौरान दिल्ली के 1650 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में से हर साल केवल 75 स्कूलों का ऑडिट होता था. इसका फायदा उठाकर ज्यादातर स्कूलों ने जमकर फीस बढ़ाई. उन्होंने डीपीएस द्वारका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 2023 से ही फीस वृद्धि को लेकर विवाद चल रहा है. सचदेवा ने सवाल उठाया कि AAP के शासन में फीस वृद्धि के जितने भी मामले कोर्ट में गए, उनमें से ज्यादातर में फैसला स्कूलों के पक्ष में क्यों आया? उन्होंने इस पर सांठगांठ का आरोप भी लगाया.

'भाजपा ने लिया सख्त रुख'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अब बीजेपी सरकार ने सभी 1650 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के ऑडिट का आदेश दिया है और फीस वृद्धि पर रोक लगा दी है. उन्होंने साफ किया कि अगर किसी स्कूल को फीस बढ़ानी होगी, तो वह सिर्फ नुकसान से बचाने के लिए जरूरी सीमा तक ही होगी. सचदेवा ने AAP पर आरोप लगाया कि वह इस सख्ती से बौखलाकर मीडिया के एक वर्ग के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.

'AAP की चिंता फीस नहीं, कुछ और'

सचदेवा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को स्कूल फीस बढ़ने की नहीं, बल्कि उनके शासनकाल में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के सदस्यों द्वारा की गई कथित आर्थिक वसूली की खुलती पोल की चिंता है. उन्होंने दावा किया कि AAP फीस वृद्धि का मुद्दा उठाकर इस मामले से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.

'AAP का झूठा प्रचार नहीं चलेगा'

सचदेवा ने कहा कि AAP ने पहले महिला समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत और बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर झूठा प्रचार किया, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया. अब फीस वृद्धि के मुद्दे पर भी उनकी कोशिशें नाकाम होंगी. उन्होंने कहा किबीजेपीदिल्ली की जनता के हित में काम कर रही है और किसी भी स्कूल को मनमानी करने की छूट नहीं देगी.

इसे भी पढ़ें: आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले, 'मुझे तो इसमें कोई खेल...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget