एक्सप्लोरर

Delhi MCD Polls: दिल्ली BJP की एमसीडी चुनाव के लिए तैयारी तेज, पार्षदों से कहा- दिसंबर के दूसरे हफ्ते के लिए तैयार रहें

दिल्ली बीजेपी ने अपने पूर्व पार्षदों और जिला और मंडल इकाइयों को दिसंबर में एमसीडी चुनावों (MCD polls) के लिए तैयार रहने को कहा है. वहीं पार्टी ने प्रत्येक बूथ से पंच परमेश्वर की लिस्ट मांगी है.

Delhi MCD Polls: राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव होने वाला है. ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली बीजेपी (BJP) ने अपने पूर्व पार्षदों और जिला और मंडल इकाइयों को दिसंबर में एमसीडी चुनावों (MCD polls) के लिए तैयार रहने को कहा है. वहीं पार्षदों ने कहा कि उन्होंने दिसंबर के दूसरे सप्ताह की तैयारी शुरू कर दी है. पश्चिमी दिल्ली के एक पार्षद ने कहा कि  "हमें इस बात की गारंटी नहीं दी गई है कि मतदान 100 प्रतिशत होगा लेकिन दिसंबर की तैयारी रखने के लिए कहा गया है. वहीं आउटरीच कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं."

हर बूथ पर पंच परमेश्वर
दरअसल नगर निगम में बीजेपी पिछले तीन कार्यकाल से सत्ता में है. दिल्ली नगर निगम के चुनाव पहले अप्रैल में होने थे लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले टाल दिए गए थे. वहीं अब चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है क्योंकि परिसीमन आयोग के पहले मसौदे को अंतिम रूप दिया जा चुका है. वहीं पूर्व महापौर और बीजेपी नेता नरेंद्र चावला ने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक बूथ से पंच परमेश्वर की लिस्ट मांगी है. पंच परमेश्वर कॉन्सेप्ट के तहत पार्टी हर बूथ में पांच लोगों को रखती है जिसमें एक बूथ अध्यक्ष, एक महिला, एक युवा कार्यकर्ता, एक बूथ पालक और उसके द्वारा नियुक्त एक बूथ स्तर का अधिकारी होता है.

बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा
दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथ हैं. इसमें बीजेपी के 270 मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर पंच परमेश्वर की लिस्ट जमा करनी है. बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा हमारा टारगेट टीम बनाने या अपडेट करने और अगले कुछ दिनों में जमा करने का है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा अक्टूबर के मध्य में 70,000 से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे. इसमें प्रत्येक बूथ के पांच लोग और राज्य और जिला स्तर पर अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Rapid Rail News: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का काम जोरों पर, स्टेशनों पर दिसंबर तक लगा दिए जाएंगे ऑटोमेटिक डोर

आप भी पूरी तैयारी में
वहीं आम आदमी पार्टी भी अपनी पूरी ताकत चुनाव तैयारी में लगा रही है और सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों का इस्तेमाल कर बीजेपी पर हमला कर रही है. सत्तारूढ़ दल ने एमसीडी में बीजेपी के विनाशकारी कचरा प्रबंधन को बेनकाब करने के लिए पूरी दिल्ली में एक कूड़ा विरोधी अभियान भी शुरू किया है. आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा इस दौरान विधायक दिल्ली के लैंडफिल की वास्तविकता दिखाएंगे और बीजेपी शासित एमसीडी इसे साफ करने में कैसे विफल रही है.

ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा के इस सोसाइटी में बैचलर्स को किराए पर घर मिलना होगा मुश्किल! RWA ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget