एक्सप्लोरर

CAG Special Audit: बीजेपी नेता ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा - 'अब इस बात का चलेगा पता'

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि साल 2011-12 में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के घोटालों की सीएजी जांच की मांग की थी. 

Delhi News: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कोविड-19 काल के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बंगले के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण में हुई वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की सीएजी जांच (CAG special Audit) शुरू होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि सीएजी देश में ऑडिट की सर्वोच्च प्रतिष्ठा वाली संस्था है. इसकी जांच से जल्द ही पता चलेगा कि किसके दबाव में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कानूनों का उल्लंघन किया. मुख्यमंत्री के लिए आलीशान बंगले का निर्माण किया. अन्यथा वे केवल टाइप सेवन  बंगले के आवास के लिए पात्र थे.

सीएजी जांच से यह तथ्य सामने आएगा कि कैसे सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा बंगले के लिए बार-बार राशि स्वीकृत की गई. आप सरकार ने ऐसे निर्माण के लिए बजट जारी किया जिसका स्वामित्व शीर्षक स्पष्ट नहीं था. इतना ही नहीं, दिल्ली शहरी कला आयोग और दिल्ली नगर निगम जैसे संबंधित विभागों ने पीडब्ल्यूडी को इस सीएम आवास निर्माण की इजाजत नहीं दी थी. दोनों विभागों के अधिकारियों ने पीडब्लूडी की रिक्वेस्ट को खाजिर कर दिया था. 

अब दिल्ली के सीएम करेंगे सीएजी का विरोध  

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमें साल 2011-12 के दिन याद आ रहे हैं. जब सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार खासकर 2जी और 3जी घोटाले में मंत्री कपिल सिब्बल और ए राजा की भूमिका की सीएजी जांच की मांग की थी. इसके उलट आज हम सीएम केजरीवाल को सीएजी जांच का विरोध करते हुए देखेंगे. अब सीएजी का हथौड़ा उन पर ही पड़ने वाला है.

बता दें कि पिछले कुछ माह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास निर्माण को लेकर दिल्ली में सियासी तूफान की स्थिति है. बीजेपी और कांग्रेस ने इस मामले का खुलासा होने के बाद सीएजी जांच की मांग की थी. एलजी ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीएम आवास निर्माण मामले में बरती गई अनियमितताओं की जांच की सिफारिश की थी. वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को कहना है कि बीजेपी वाले बेवजह इसे तूल दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः CAG Special Audit Arvind Kejriwal Residence: कैग ने शुरू की विशेष जांच, AAP नेता बोले- 'यह BJP की हताशा, सनक और...'



 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget