एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार फलाहार पार्टी का करेगी आयोजन, 'हिंदू नववर्ष' पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में पहली बार हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस मौके पर गायक कैलाश खेर और कैलासा बैंड की संगीतमय प्रस्तुति होगी.

Delhi Latest News: दिल्ली सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग आने वाले दिनों में लगभग दो हफ्ते तक चलने वाले भव्य उत्सव की शुरुआत करने की योजना बना रहा है, जो चैत्र नवरात्रि (30 मार्च) से 'हिंदू नव वर्ष' के उपलक्ष्य में एक विशाल आयोजन के साथ शुरू होगा और बैसाखी पर खत्म होगा. अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान 'फलाहार पार्टी' भी आयोजित की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार होगा जब राष्ट्रीय राजधानी में हिंदू नववर्ष इतने बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा. 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार पहली बार 'हिंदू नववर्ष' मनाने जा रही है. इसके लिए योजना बनाई जा रही है. यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा में आयोजित किया जाएगा. पूरी इमारत को रोशनी से सजाया जाएगा, जैसे दिवाली पर किया जाता है. सूत्रों ने बताया कि गायक कैलाश खेर और उनका बैंड इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता भी इसमें शामिल होंगे.

AAP ने हिंदू त्योहार क्यों नहीं मनाए?
अधिकारी ने कहा कि सरकार अब इसे हर साल मनाने की योजना बना रही है. बीजेपी के एक नेता ने कहा, "दिल्ली में इससे पहले किसी भी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर हिंदू त्योहार नहीं मनाए हैं. बीजेपी सरकार 30 मार्च से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रही है. पिछली (आप) सरकार ने केवल इफ्तार और इस्लामी त्यौहार ही मनाए. नवरात्रि, हिंदू नववर्ष या अन्य हिंदू त्योहार क्यों नहीं मनाए?"

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री कपिल मिश्रा गुरुवार को आधिकारिक तौर पर कार्यक्रमों की जानकारी देंगे. एक अधिकारी ने बताया कि इफ्तार की तरह ही हम नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों के लिए 'फलाहार पार्टी' का आयोजन करेंगे. बता दें चैत्र नवरात्रि, देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नौ दिवसीय त्योहार है, जो मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है. इस साल नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत नए साल का प्रतीक है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget