एक्सप्लोरर

Delhi: बीजेपी ने AAP की पदयात्रा को बताया नौटंकी, कहा- 'कहां से निकली यात्रा, किसी ने नहीं देखी'

Delhi politics: दिल्ली बीजेपी (BJP) ने दावा किया है कि अगर आज एमसीडी चुनाव (MCD Election) दोबारा हो जाए तो आप (AAP) का 20 वार्डों में जीत पाना भी मुश्किल होगा.

AAP Vs BJP: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Mayor Election) के बाद से बीजेपी (BJP)और आप (SSP) के बीच सियासी टकराव पहले से ज्यादा गहरा गया है. यही वजह है कि दिल्ली के दोनों प्रमुख सियासी दल एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं चूकते. एमसीडी चुनाव परिणाम आने के दो माह होने को हैं, लेकिन मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव न होने से सख्त नाराज आप ने दो दिन पहले बीजेपी के खिलाफ देश की राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं (AAP Padyatra) निकाली थी. ताकि वो जनता के बीच बीजेपी की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर सके. दूसरी तरफ आप की इस पदयात्रा के खिलाफ अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
 
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ( BJP Spokesperson Praveen Shankar Kapoor ) ने हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पदयात्राएं सिर्फ कागजों में हुईं, क्योंकि दिल्ली में तो किसी ने कहीं इस यात्रा को देखी नहीं। उन्होंने आप नेता दुर्गेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा​ है कि आम आदमी पार्टी के नेता अब अपनी नौटंकियों से दिल्ली की जनता को और ज्यादा भ्रमित नहीं कर सकते। दिल्ली वालों ने नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुत छोटी जीत दी थी. आप के सांसदो, विधायकों और पार्षदों ने 6 और 24 जनवरी को निगम बैठकों मे जो हंगामा किया, उससे राजधानी की जनता पूरी तरह से निराश है। अगर आज नगर निगम चुनाव दोबारा हो जाए तो आम आदमी पार्टी का 20 वार्डों में जीत पाना भी मुश्किल भरा होगा.

दिल्ली की 2 करोड़ जनता का किया अपमान


Delhi: बीजेपी ने AAP की पदयात्रा को बताया नौटंकी, कहा- 'कहां से निकली यात्रा, किसी ने नहीं देखी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा MCD मेयर के चुनाव में बार-बार देरी किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार यानि 28 जनवरी को 'पदयात्रा' निकाल अपना रोष जाहिर किया था. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस दौरान बीजेपी पर गुंडागर्दी करने और मेयर और उपमेयर चुनाव को दो बार होने से रोकने की साजिश करार दिया है. आप ने बीजेपी के इस रवैये को दिल्ली की 2 करोड़ जनता के जनादेश का अपमान बताया है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी  अब BJP को चारों ओर से घेरने में जुट गई है. आप नेताओं ने पदयात्राओं के जरिए दिल्लीवासियों को बताया कि BJP किस तरीके से दिल्ली में MCD मेयर का चुनाव नहीं होने देना चाहती है. बीजेपी की मंशा एमसीडी को पंगु बनाने की है. 

यह भी पढ़ें: 'जनता को बरगलाएं नहीं केजरीवाल', बीजेपी ने पूछा- 4500 करोड़ की योजनाओं का एलान से पहले क्यों नहीं ली मंजूरी?

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget