एक्सप्लोरर

दिल्ली में इस दिन से बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू, आरोग्य मंदिर को लेकर भी आया अपडेट

Ayushman Yojana News: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने आरोग्य मंदिर का भी जिक्र किया.

Delhi Ayushman Card: देश की राजधानी दिल्ली में 3 अप्रैल से आयुष्मान योजना लागू हो चुकी है और पहले चरण में गरीबों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है. 2 लाख से ज्यादा परिवारों का आयुष्मान योजना में रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिन्हें जल्द दिल्ली सरकार आयुष्मान कार्ड बांटेगी. एबीपी न्यूज से Exclusive बातचीत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जानकारी दी कि इसी महीने की 26 अप्रैल से दिल्ली में 70 वर्ष से जायदा उम्र के बुजुर्ग लोगो का आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख के मुफ्त इलाज के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल से दिल्ली सरकार इन्हें आयुष्मान कार्ड बांटना शुरू भी कर देगी. आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के लिए और 10 लाख तक का मुफ्त इलाज पाने के लिए दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष से जायदा उम्र के बुजुर्ग 26 अप्रैल से beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है या फिर स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है. 

'ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को आयुष्मान योजना से जोड़ेंगे'

इसके अलावा एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया, ''दिल्ली सरकार की योजना है कि दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग आयुष्मान योजना से जुड़ें और मुफ्त इलाज पाएं. ऐसे में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने योजना बनायी है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर बुजुर्गों का आयुष्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे. 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कब से होंगे शुरू?

इसके अलावा दिल्ली सरकार की योजना है कि मई के पहले हफ्ते में सरकार 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को शुरू कर दे. ऐसे में सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. पहले चरण में ज्यादातर पहले से मौजूद छोटे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर सुविधा के साथ मॉडिफाई करके आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवर्तित किया जा रहा है. इसी कड़ी में एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के द्वारका के सागरपुर स्थित MCW सेंटर का जायजा लिया जिसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवर्तित किया जा रहा है. 

सेंटर पर जच्चा बच्चा केंद्र के इंतज़ाम किए गए हैं. साथ ही दो डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था की गई है, आयुष्मान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पडेस्क बनायी गई है. पहले यहां सिर्फ 2 प्रकार की जांच होती थी लेकिन अब 15 से ज्यादा जांच शुरू हो जाएगी.

मोहल्ला क्लिनिक से कैसे अलग होंगे आरोग्य मंदिर?

दिल्ली सरकार की मानें तो भाजपा के नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लिनिक से तो अलग होंगे ही साथ ही सुविधाओं के मामले में पहले से मौजूद मोहल्ला क्लिनिक और PHC से बेहतर और प्रभावी होंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि एक साल में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरकार बना सकती है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पूरा रोडमैप तैयार

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है और स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनायी है कि राजधानी दिल्ली में हर 15 हजार की आबादी पर एक छोटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसमें कम से कम 15 तरह के टेस्ट, सभी जरूरी दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध होंगी. इसके अलावा हर 50 हजार की आबादी पर एक बड़ा आरोग्य मंदिर स्थापित किया जाएगा, जिसमें कम से कम 50 तरह के टेस्ट, नॉर्मल डिलीवरी और डे केयर या दिन में भर्ती की भी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. 

सूत्रो के मुताबिक सरकार के अभी के रोडमैप के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित किए जाएंगे और एक साल के भीतर ही 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन कर ना सिर्फ तैयार भी हो जाएंगे बल्कि काम भी करना शुरू कर देंगे.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, निर्विरोध चुनी गईं
बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, निर्विरोध चुनी गईं
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
World Largest Army: इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
इन देशों के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत, अमेरिका-रूस भी पीछे, जानें नंबर वन कौन?
बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, निर्विरोध चुनी गईं
बीजेपी की मंजुषा नागपुरे होंगी पुणे की मेयर, निर्विरोध चुनी गईं
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
'ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर...', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
ये हैं दुनिया के 8 धुरंधर गेंदबाज जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लिया है हैट्रिक
OTT Release This Week: फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज हो रही कोहरा 2' से 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' तक
फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का मेला, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज
आप भी हैं फैटी लिवर का शिकार? तो आज से शुरू कर लें ये जरूरी काम
आप भी हैं फैटी लिवर का शिकार? तो आज से शुरू कर लें ये जरूरी काम
रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं मोबाइल, जानें इससे क्या होते हैं नुकसान
रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं मोबाइल, जानें इससे क्या होते हैं नुकसान
Pariksha Pe Charcha 2026: मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
Embed widget