एक्सप्लोरर

दिल्ली में कल लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, 5 लाख तक का होगा फ्री इलाज, ये है शर्त

Ayushman Bharat Scheme: आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले कुल 8 लाख 95 हजार 517 परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के मुफ्त इलाज के लिए पात्र हैं.

Delhi Ayushman Bharat Yojana: राजधानी दिल्ली में शनिवार (05 अप्रैल) को दोपहर ढाई बजे दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के बीच दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए MOU पर हस्ताक्षर होंगे. जिसके बाद राजधानी दिल्ली देश का 34वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा जहां पर जनता आयुष्मान कार्ड के तौर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकती है.

सरकारी आंकड़ों की माने तो दिल्ली में रहने वाले कुल 8 लाख 95 हजार 517 परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के मुफ्त इलाज के लिए पात्र हैं. आयुष्मान कार्ड बनने के बाद ये परिवार देश के किसी भी सरकारी अस्पताल या फिर आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.

दिल्ली में पहले लागू नहीं थी आयुष्मान भारत योजना

दिल्ली में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार बनने से पहले आयुष्मान योजना लागू नहीं थी लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के तकरीबन 70 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत स्कीम के तहत इंपैनल थे. ऐसे में जहां दूसरे राज्यों के लोग इन प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज करवाते थे तो दिल्लीवासियों के लिए यह सुविधा नहीं थी.

इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड होना शर्त

ऐसे में अब दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद दिल्ली से इन 70 प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान भारत के तहत इंपैनल अस्पतालों में दिल्ली के लोग भी अपना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे, बस शर्त इतनी है कि उनके पास आयुष्मान कार्ड हो.

आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी सरकार

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय में दिल्ली सरकार और भारत सरकार के बीच MoU साइन होने बाद रेखा गुप्ता सरकार लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी. जिससे दिल्ली में रहने वाले लाखों पात्र परिवार आयुष्मान योजना से जुड़कर अपना कार्ड बनवा कर मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकें.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें पीयूष गोयल ने क्या-क्या बताया
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई, बोले- 'मैं बस एक ब्रेक...'
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई

वीडियोज

India-US Trade Deal: America ने कर दिया भारत-रूस को लेकर बड़ा दावा | Donlad Trump | PM Modi
Delhi Janakpuri Case: गड्ढ़े में युवक की मौत पर विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल | Breaking | ABP News
RSS के 100 साल पूरे होने पर खास कार्यक्रम, ये हस्तियों होंगी शामिल | Mumbai | Mohan Bhagwat|Breaking
Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक | Breaking | Bihar Police | Patna
Pappu Yadav: पप्पू यादव की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, किया भारी हंगामा | Breaking | Bihar Police

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें पीयूष गोयल ने क्या-क्या बताया
'किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर...', भारत-US ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई, बोले- 'मैं बस एक ब्रेक...'
'उसे गलत समझा गया', विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
पाकिस्तान में भी सोने-चांदी के भाव आसमान पर, जानिए एक तोले का रेट
पाकिस्तान में भी सोने-चांदी के भाव आसमान पर, जानिए एक तोले का रेट
बर्फ से ढकी चोटियों के बीच गूंजती शिव आरती, रुद्रनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बर्फ से ढकी चोटियों के बीच गूंजती शिव आरती, रुद्रनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Embed widget