एक्सप्लोरर

Delhi: विधानसभा में AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने लहराई नोटों की गड्डी, BJP बोली- 'ड्रामा करना...'

बीजेपी (BJP) ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में नोटों की गड्डी लहराने के पीछे अपनी चोरी छिपाना है और जिम्मेदारी से पीछे हटना है, लेकिन दिल्ली और देश की जनता सब कुछ देख रही है.

Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही जारी है. इस दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक मोहिंदर गोयल (Mohinder Goyal) ने सदन में नोटों की गड्डी लहराते हुए एक बड़ा आरोप लगाया और खुद की जान को खतरा बताते हुए सभी को हैरान कर दिया. मामला दिल्ली के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल (Baba Saheb Ambedkar Hospital) में कर्मचारियों की भर्ती और वेतन से जुड़ा है, जिसको लेकर बुधवार को सदन में विधायक मोहिंदर गोयल ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि यहां भर्ती को लेकर धन उगाही की जाती है और जब इसको लेकर प्रशासन से शिकायत की गई तो  कोई कार्रवाई नहीं होती है.

वहीं अब बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब चोरी पकड़ी जानी होती है, तो उससे पहले ऐसे ड्रामा करना इनकी पुरानी आदत है. एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने कहा, "यह आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है कि चोरी पकड़े जाने से पहले सदन से लेकर सड़कों पर ड्रामा करना. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल के कर्मचारियों की भर्ती और वेतन से जुड़े सभी मामलों पर इन्हें पूरा अधिकार है और पैसों की गड्डियों को सदन में लहरा कर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं? इन लोगों ने पहले भी लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है और अब भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं."

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में नंबर वन: कांग्रेस

खेमचंद शर्मा ने आगे कहा, "इन सब के पीछे अपनी चोरी छिपाना है और जिम्मेदारी से पीछे हटना है, लेकिन दिल्ली और देश की जनता सब कुछ देख रही है." वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अजय आत्रेय ने कहा, "आप भ्रष्टाचार में नंबर वन है. यह अस्पताल उन्हीं के अधिकार क्षेत्र में आता है, अगर यहां पर ऐसे कोई मामले हैं, तो इन पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रहे हैं. यह इनकी विफलता का भी प्रमाण है. इससे पहले भी आम आदमी पार्टी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ऐसे काम कर चुकी है और यह सिर्फ दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने का एक तरीका है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget