एक्सप्लोरर

सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की पहली विधानसभा बनेगी दिल्ली की असेंबली, मानसून सत्र से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट!

Delhi News: दिल्ली विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होने की तैयारी में है. इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गु्प्ता ने बुधवार को अहम बैठक की.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बनने जा रही है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगी. इस दिशा में बुधवार (9 अप्रैल) को विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक निर्माण विभाग (PWD) और विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान विधानसभा भवन की छतों का ड्रोन सर्वे भी कराया गया ताकि सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा सके.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 500 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिसे आगामी 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह प्रणाली विधानसभा की संपूर्ण ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी और अनुमान है कि इससे 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली भी उत्पन्न होगी. परियोजना के पूर्ण होने के बाद सरकार को प्रतिमाह करीब 15 लाख रुपये की बिजली लागत में बचत होगी.

परियोजना के उद्देश्य

पुरानी 200 KW की सोलर प्रणाली को हटाना
500 KW का नया रूफटॉप सोलर सिस्टम 60 दिनों में स्थापित करना
प्रतिमाह 15 लाख रुपये की बिजली लागत की बचत
ग्रीन एनर्जी व जीरो बिजली बिल के प्रति जनजागरूकता
शासन में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा
कार्बन फुटप्रिंट और सार्वजनिक ऊर्जा खर्च को कम करना

'पूरे देश में मिलेगी अलग पहचान'
विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा, "हम सौर ऊर्जा के जरिए आत्मनिर्भर विधानसभा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. यह परियोजना दिल्ली विधानसभा को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाएगी. हम स्वच्छ और हरित ऊर्जा को अपनाकर देश की अन्य विधानसभाओं के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे." उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है. दिल्ली विधानसभा भी ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

'सौर ऊर्जा से चलेगा मानसून सत्र'
इसके अलावा विजेंद्र गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य तत्काल शुरू किया जाए और अगली सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. प्रोजेक्ट के तय समय पर पूरा होने के बाद आगामी मानसून सत्र पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा. यह पहल देशभर में ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. साथ ही, यह जनता को भी हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगी.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget