एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: कृपया अपने मुंह पर टेप लगाकर रखें मंत्री जी! डिप्टी स्पीकर हुईं नाराज तो BJP विधायक को वापस लेना पड़ा बयान 

Delhi Vidhan Sabha Satra: BJP विधायक बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में जब भी मैं खड़ा होता हूं तो मंत्री जी भी डर जाते हैं. वो मुंह पर टेप लगाकर बैठें.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन रोहिणी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बिजेंद्र गुप्ता बोलने के लिए समय मिलने पर डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला से अनुरोध किया कि आप यह सुनिश्चित करें कि जो समय बोलने के लिए मिला है, उस दौरान को टोकाटाकी न करें. इसके बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब भी मैं खड़ा होता हूं तो मंत्री जी भी डर जाते हैं. वो मुंह पर टेप लगाकर बैठें.

'वापस लेना पड़ा बयान'

बीजेपी नेता के इस बयान पर आप विधायक नाराज हो गए. सदन में हंगामा मचने की आशंका देखते हुए डिप्टी स्पीकर ने बीजेपी विधायक से कहा, 'बिजेंद्र जी ये कोई तरीका नहीं होता है बोलने का. आखिर मंत्री की कोई अहमियत होती है. आप अगर किसी को सम्मान देंगे तो आपको सम्मान मिलेगा. आप अपना बयान वापस लीजिए.' मामले की नजाकत को देखते हुए बीजेपी नेता बिजेंद्र गुप्ता ने तुरंत अपना बयान वापस ले लिया. उन्होंने कहा, 'मैं अपना बयान वापस लेता हूं.'

किसकी तरफ था इशारा?

इसके बाद बीजेपी विधायक बिजेंद्र गुप्ता ने कहा, 'मैं अपना बयान वापस लेता हूं. मंत्री जी का मैं बहुत सम्मान करता हूं. वे बहुत काबिल व्यक्ति हैं.' इसके बाद मामला शांत हो गया. यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि ​बीजेपी विधायक गुप्ता ने बयान सदन में रखते हुए किसी मंत्री का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों से साफ था कि वो मंत्री सौरभ भारद्वाज और मंत्री राज कुमार आनंद की ओर इशारा कर रहे हैं.

'कमेटी का गठन न्याय संगत नहीं'

बिजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा कमेटी के गठन को लेकर कहा, 'कमेटी का फार्मेशन न्यायसंगत नहीं है. कम से कम हर कमेटी में विपक्ष का एक मेंबर होना चाहिए. कुछ कमेटियों में एक भी विपक्ष को जान बूझकर नहीं रखा गया है.' उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'विधानसभा की कमेटी ने उसमें तीन समस्याओं की ओर जिक्र किया है. पहला सरकारी अस्पताल में ओपीडी काउंटर, ओल्ड ऐज पेंशन और मोहल्ला क्लिनिक. इनमें से दो मसला मंत्री सौरभ भारद्वाज से संबंधित है, जबकि ओल्ड ऐज पेंशन का मामला राकुमार आनंद से जुड़ा है.'

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने हाथ जोड़कर PM से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget