एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में कल पेश होगी CAG रिपोर्ट, BJP नेता बोले- 'अगर गड़बड़ी पाई गई तो...'

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायकों ने शपथ ली. बीजेपी नेताओं का कहना है कि सदन में मंगलवार (25 फरवरी) को सीएजी रिपोर्ट टेबल की जाएगी.

Delhi Assembly Session: दिल्ली में सोमवार (24 फरवरी) से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन दिल्ली के विधायकों ने शपथ ली. पहले बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली. इसके बाद उन्होंने सभी विधायकों को शपथ दिलाई. शपथ के बाद बीजेपी विधायक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुना.

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "बीजेपी सरकार इस बार विधानसभा में सकारात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेगी. बीते वर्षों में जिस तरह से नियमों की अवहेलना कर विधानसभा को निष्प्रभावी बनाने की कोशिश की गई, अब वह दौर खत्म होगा." 

'सीएजी की रिपोर्ट होगी टेबल'
उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो वादा किया था, उस पर अमल शुरू हो चुका है. सीएजी की रिपोर्ट टेबल की जाएगी और इसमें कई अहम मुद्दे उजागर होंगे, जिनसे दिल्ली की जनता को सच्चाई का पता चलेगा."

गलत को गलत कहने में क्या दिक्कत- पंकज सिंह
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "कल विधानसभा में कैग (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में विकास कार्यों की दिशा स्पष्ट होती जाएगी और जनता को समय-समय पर पूरी जानकारी दी जाएगी." स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर कैग रिपोर्ट में कोई घोटाला या अनियमितता सामने आती है, तो उस पर कार्रवाई करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गलत को गलत कहने में आखिरकार दिक्कत क्या है.
 
AAP ने अंग्रेजों से ज्यादा दिल्ली को लूटा- प्रवीण खंडेलवाल
इस दौरान बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "आप ने दिल्ली को जितना लूटा है, उतना तो अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा था." उन्होंने कहा कि आप सरकार के भ्रष्टाचार की परतें धीरे-धीरे खुलेंगी और जनता को असली सच्चाई का पता चलेगा.

'सीएजी रिपोर्ट में पाई गड़बड़ी तो होगा एक्शन'
वहीं बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत ने सीएजी रिपोर्ट को लेकर कहा, "अगर सीएजी रिपोर्ट में कोई भ्रष्टाचार या वित्तीय गड़बड़ी पाई गई, तो सरकार की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही से भागना नहीं चाहिए. अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.

हरीश खुराना ने आप को घेरा
सदन में आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर सीएम ऑफिस से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया. इस पर बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा, "अगर विपक्ष को यह मुद्दा उठाना था, तो वे कल भी ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर स्पीकर के धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान इसे उठाया. यह साबित करता है कि विपक्ष स्पीकर का सम्मान नहीं करता."

ये भी पढ़ें

क्या CM रेखा गुप्ता के ऑफिस से हटाई गई आंबेडकर और भगत सिंह की फोटो? BJP ने दिया जवाब

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget