एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: विधानसभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे बीजेपी विधायक, मांगा CM केजरीवाल का इस्तीफा

सत्र के दूसरे दिन पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए. विधायक अजय महावर ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. साथ ही सत्येंद्र जैन को मिलने वाले सभी भत्ते पर सवाल किया गया.

बीजेपी विधायक आप सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों का विरोध करते हुए दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को काले कपड़े और पगड़ी पहनकर पहुंचे. उन्होंने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पद से इस्तीफा देने की मांग की. बीजेपी विधायक अजय महावर ने कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पहला राज्य है जहां एक मंत्री सात महीने से जेल में हैं, लेकिन वह अभी भी कैबिनेट में रहकर सभी भत्ते ले रहे हैं, जो अनुचित है.

बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम दिल्ली की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ हैं. क्लास रूम बनाने में, बसों में और शराब नीति में घोटाले में कुल मिलाकर यह सरकार केवल भ्रष्टाचार कर रही है और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि उसे हटाया जाए. हम इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहन रहे हैं. 

बीजेपी विधायक कर रहे विरोध

बता दें कि दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए कहा कि कोई भी सरकार जीवनभर नहीं रहेगी. कल केंद्र में हमारी सरकार हो सकती है, हम चुनी हुई सरकार की इज्जत करते हैं. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी विधायक अजय महावर ने भी सीएम केजरीवाल से सवाल किया. उन्होंने भी आरोप लगाया कि सरकार सत्येंद्र जैन को बचाने का काम कर रही है, सरकार की ये कोशिश जनता के साथ अन्याय है. बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के विरोध के कारण नई आबकारी नीति वापिस ले ली. विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों द्वारा सत्येंद्र जैन का मुद्दा उठाते ही सत्ता पक्ष के लोगों ने जमकर विरोध किया.

ये भी पढ़ेंः Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में हंगामा, अजय महावर बोले- सात महीने से बंद सत्येंद्र जैन अब तक मंत्री, ये जनता के साथ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget