एक्सप्लोरर

दिल्ली में सर्वे के आधार पर टिकट देगी AAP, कैसे तय होंगे उम्मीदवार? यहां समझें पूरी प्रक्रिया

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि टिकट बंटवारे में भाई भतीजावाद नहीं चलेगा.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी सर्वे के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकटों का बंटवारा करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि टिकट बंटवारे में भाई भतीजावाद या परिवारवाद नहीं चलेगा. ऐसे में अब सवाल उठता है कि सर्वे का आधार क्या होगा. सवाल मौजूदा विधायकों के भविष्य का भी है. सर्वे की रिपोर्ट पर क्या विधायकों का भी टिकट कटेगा.

सूत्रों के मुताबिक आप ने इंटर्नल सर्वे के लिये अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है. कंपनियां अलग-अलग माध्यमों से सभी 70 विधानसभा सीटों पर सर्वे करेंगी. हफ्ते में 2 से 3 बार सर्वे किया जायेगा. सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट आप को सौंपी जायेगी. 

सर्वे का क्या होगा प्रारूप?

  • हर वार्ड में 2000 से 2500 सैम्पल साइज लिये जाएंगे
  • सर्वे में पार्टी का कोई भी सदस्य शामिल नहीं होगा
  • MLA से लेकर विधानसभा के संभावित नामों पर रायशुमारी
  • ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग के जरिये सर्वे की तैयारी
  • सर्वे में अलग-अलग आयु वर्ग से सवाल पूछे जायेंगे
  • सर्वे के जरिये जातिगत समीकरण को समझने की कोशिश

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा. दावा किया जा रहा है कि इस बार का सर्वे सबसे बड़े सैम्पल साइज के साथ होगा. आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड ने कहा कि सर्वे की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. उन्होंने भाई भतीजावाद और परिवारवाद पर अरविंद केजरीवाल के बयान को दोहराया. प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सर्वे के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश है. लोगों की राय से पता चलेगा कि विधायक ने कितना काम किया है. पिछले सालों में हुये काम पर जनता का क्या रिस्पॉन्स है.

प्रियंका कक्कड ने कहा कि सर्वे में एकराय बनाने के लिए हर वर्ग को शामिल किया जाता है. आम आदमी पार्टी के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है. अरविंद केजरीवाल को अंदाजा है कि चुनाव में सत्ता विरोधी लहर भी हावी हो सकती है. इसलिए सर्वे के आधार पर विधायकों का टिकट भी कटना तय है. 

ये भी पढ़ें: फर्जी तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो नेपाली नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget