एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में क्यों हारी अरविंद केजरीवाल की पार्टी? योगेंद्र यादव ने बता दी सबसे बड़ी वजह

Delhi Assembly Election Result 2025: योगेंद्र यादव का कहना है कि कोई भी पार्टी बीजेपी की विचारधारा को दोहराकर चुनाव नहीं जीत सकती. उनका इशारा आप की तरफ था.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर आम आदमी पार्टी अपने स्तर पर समीक्षा कर रही है वहीं अरविंद केजरीवाल के पुराने साथियों में से एक योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने भी हार के कुछ कारण गिनाए हैं. योगेंद्र यादव ने कहा कि 2020 के चुनाव के बाद दिल्ली की जनता को कुछ नया नहीं मिला, केवल फ्री बिजली और बस टिकट पर बात होती रही.

द रेड माइक से बातचीत में योगेंद्र यादव ने कहा, ''आम आदमी पार्टी ने नैतिकता और विकल्प वाली बात तो छोड़ दी. गुड गवर्नेंस को पकड़ा. और इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक में बेहतर सुधार किए. इस पर उनको विज्ञापन भी करना आता था. इस पर क्या दोष दें. 2020 के चुनाव में इससे उन्हें जनता का आशीर्वाद भी मिला, यह उनकी उपलब्धि हुई. उन्हें इसका फायदा भी मिला.''

योगेंद्र यादव ने आगे कहा, ''उसके बाद से कुल मिलाकर फ्री बिजली और महिलाओं को दी गई टिकट के ऊपर ही बात चल रही थी. नई चीज नहीं हो रही थी. ऐसा नहीं हो रहा था कि दिल्ली की जनता को महसूस हो कि दिल्ली का चेहरा बदल रहा है. 2022 में एमसीडी का चुनाव जीत गया तो बहाना खत्म हो गया. जनता ने सवाल पूछा और आप खरी नहीं उतर पाई.''

योगेंद्र यादव ने बताई आप की रणनीति

आप पर तंज करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, ''आप की रणनीति है कि बीजेपी ने हिंदू वोट की राजनीति की है, ले देकर इसी चौखट के अंदर हम राजनीति करेंगे खुद को उससे ज्यादा हिंदू साबित करेंगे, जब दंगे होंगे तो चुप रहेंगे, आंख मूंद लेंगे. रोहिंग्या का मुद्दा आएगा तो बीजेपी से बड़ा रोहिंग्या विरोधी बनकर दिखाएंगे. ऐसे में कैसे कांग्रेस आपका साथ देगी."

बीजेपी की पूंछ पकड़कर उसे नहीं हरा सकते- योगेंद्र यादव

उन्होंने कहा, ''आज के इस परिणाम से कांग्रेस और आप को सबक मिलता है कि वे बीजेपी का मुकाबला उसकी पूंछ पकड़कर नहीं कर सकते. बीजेपी की विचारधारा को दोहराते हुए, बीजेपी के जुमलों को स्वीकार करते हुए, उनकी सांप्रदायिक राजनीति में भरोसा करते हुए उसे हरा नहीं सकते."

ये भी पढ़ें- Delhi Election Result 2025: वेस्ट दिल्ली में 10 में 9 पर खिला कमल, तिलक नगर में चौथी बार चला AAP का 'झाड़ू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget