एक्सप्लोरर

बेरोजगारी, महंगाई या विकास, दिल्ली की जनता ने किन मुद्दों पर डाला अपना वोट?

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने तो कई मुद्दे गिनाए लेकिन जनता के लिए कौन से मुद्दे अहम थे. एक सर्वे से बड़ी जानकारी सामने आई है.

Delhi Election Result 2025: वे कौन से अहम मुद्दे रहे हैं जिन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सत्ता पलट दी और इसके बड़े नेताओं को वोट के लिए तरसा दिया?. क्या वजह रही कि 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई? एक सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यहां समझने की कोशिश करते हैं. 

इंडियन एक्सप्रेस अपनी रिपोर्ट में लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के हवाले से बताया कि दिल्ली में बेरोजगारी, स्वच्छता, महंगाई और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे रहे लेकिन साथ ही शासन और विकास भी ऐसे मुद्दे बने जिसने मतदाताओं के फैसलों को प्रभावित किया. चुनाव के नतीजों ने यह दिखाया है कि उन्होंने उस पार्टी को वोट दिया जिन्होंने इन मुद्दों पर चुनाव प्रचार में प्रभावी रूप से बात की थी.

सर्वे के मुताबिक 20 प्रतिशत लोगों के लिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा था, तो 15 प्रतिशत के लिए स्वच्छता और 11 प्रतिशत के लिए विकास अहम था. वहीं 10 प्रतिशत बढ़ती महंगाई से नाराज दिखे. सात प्रतिशत वोटर के लिए भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा था. आम आदमी पार्टी भले ही यह दिखाने की कोशिश करती रही कि उसने सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया है लेकिन दिल्ली के7 प्रतिशत  वोटरों के लिए यह बड़ी चिंता का विषय़ रहा है. जबकि 4 प्रतिशत लोग सरकार में बदलाव चाहते थे. 

आप ने अपने शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार खूब किया लेकिन जनता का ध्यान नहीं खींच पाई और केवल 3 प्रतिशत लोगों के फैसले को यह प्रभावित कर पाई. 4 प्रतिशत के लिए महिला सुरक्षा, 3 प्रतिशत के लिए जलभराव बड़ा मुद्दा था. 

ये चुनावी मुद्दे कितने अहम

स्वच्छता - 92 प्रतिशत के लिए

महिला सुरक्षा- 87 प्रतिशत

पेयजल - 86 प्रतिशत

बच्चों की शिक्षा - 85 प्रतिशत

वायु प्रदूषण -85 प्रतिशत

स्वास्थ्य सेवा - 85 प्रतिशत

यमुना की सफाई - 81 प्रतिशत

धार्मिक सुरक्षा - 61 प्रतिशत

किस मुद्दे पर कौन सी पार्टी का मिला ज्यादा वोट?

बेरोजगारी के मुद्दे पर 35 प्रतिशत ने बीजेपी और 55  प्रतिशत ने आप को वोट दिया. स्वच्छता के लिए 46 प्रतिशत ने बीजेपी और 43 प्रतिशत ने आप को वोट दिया. विकास की कमी के मुद्दे पर 59 फीसदी ने बीजेपी और 33 फीसदी ने आप, महंगाई के मुद्दे पर 41 फीसदी ने बीजेपी और 52 फीसदी ने आप, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 76 फीसदी ने बीजेपी और 18 फीसदी ने आप को वोट दिया. जबकि कांग्रेस को इन सभी मुद्दों पर 4 से लेकर 8 प्रतिशत तक वोट मिले.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? BJP सांसद ने बता दिया सबसे बड़ा 'सीक्रेट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget