एक्सप्लोरर

संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को बहस का दिया न्योता, कहा- 'अब समय आ गया है कि...'

Delhi Election 2025: संदीप दीक्षित ने पत्र के जरिए कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को 31 जनवरी, 2025 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच दिल्ली में जंतर-मंतर पर खुली सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करता हूं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच सूबे का सियासी पारा हाई है. इस बीच बुधवार (29 जनवरी) को नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है. कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी है.

संदीप दीक्षित ने बुधवार को यह पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने अरविंद केजरीवाल को खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है. उम्मीद है कि उन्हें सच्चाई का सामना करने का साहस मिलेगा. दिल्ली के लोग ईमानदारी के हकदार हैं, उनके बनाए झूठ के नहीं."
 
संदीप दीक्षित ने पत्र में आगे लिखा, "जब से मुझे नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है, तब से मैं लगातार आपको दिल्ली के मुख्यमंत्री और नई दिल्ली सीट से विधायक के रूप में आपके काम के बारे में आपके द्वारा किए जा रहे विभिन्न दावों पर चुनौती दे रहा हूं. मैंने व्यवस्थित रूप से दिल्ली सरकार के आंकड़ों का उपयोग करते हुए न केवल सवाल उठाए हैं, बल्कि साबित किया है कि आपके विभिन्न दावे या तो पूरी तरह से झूठा हैं या बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जो झूठ होने की कगार पर हैं."

'समय आ गया है असलियत सामने लाने का'
उन्होंने पत्र में ये भी लिखा, "मुझे उम्मीद थी कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में, आप इन सवालों का जवाब खुद देंगे या किसी सार्वजनिक उपस्थिति में या किसी बहस में जहां हम एक साझा मंच पर आ सकें. मैंने आपको कई बार ऐसी बहस के लिए चुनौती भी दी है, यह अच्छी तरह जानते हुए भी कि आपके पास सच का सामना करने की हिम्मत नहीं है. हालांकि, मैं उम्मीद के विपरीत उम्मीद कर रहा था. अब जब हम इस चुनाव के अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं और एक बार फिर आपने अपनी पुरानी झूठ की बयानबाजी शुरू कर दी है और सभी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाने का काम शुरू कर दिया है, तो अब समय आ गया है कि आपकी असलियत सबके सामने लाई जाए."

31 जनवरी को जंतर-मंतर पर डिबेट का चैलेंज
कांग्रेस उम्मीदवार ने संदीप दीक्षित चिट्ठी में आगे लिखा, "मैं आपको 31 जनवरी, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच दिल्ली में जंतर-मंतर पर खुली सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करता हूं. मैं आपके वहां आने और उन सभी बातों पर बहस करने का इंतजार करूंगा, जिन्हें आप उपलब्धियों के रूप में उजागर कर रहे हैं. मैं आपसे आग्रह और सलाह दूंगा कि आप जो भी दावा करें, उसके बारे में जानकारी और डेटा साथ लाएं, क्योंकि मैं यह दिखाने के लिए आपकी अपनी सरकार के दस्तावेजों का उपयोग करूंगा कि आप सही हैं या गलत."

ये भी पढ़ें

भाषण के दौरान लगे कांग्रेस समर्थित नारे तो अरविंद केजरीवाल बोले, 'वो तो बस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget