एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में महिलाओं से सम्मान निधि के 4500 रुपये वापस ले रही बीजेपी', AAP का बड़ा दावा

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र में महिला सम्मान निधि के तौर पर दिए गए 4500 रुपए अब बीजेपी सरकार महिलाओं से वापस ले रही है इसलिए BJP के झांसे में न आएं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के नेता तेजी से प्रचार अभियान में जुटे हैं. इस दौरान सभी पार्टियां एक दूसरे की कमियां निकालकर हमला बोल रही है. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र में महिला सम्मान निधि की राशि का जिक्र करते हुए बीजेपी को घेरा है. आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा है वो बीजेपी के झांसे में न आएं.

आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, ''महाराष्ट्र में महिला सम्मान निधि के तौर पर दिए गए 4500 रुपए अब बीजेपी सरकार महिलाओं से वापस ले रही है. करीब तीस लाख महिलाओं से ये राशि रिकवरी की जा रही है इसलिए दिल्ली की महिलाओं से मैं अपील करती हूं कि बीजेपी के झांसे में न आएं.''

बीजेपी ठग पार्टी है- रीना गुप्ता

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''बीजेपी एक ठग पार्टी है क्योंकि ये जो कहती है वो करती नहीं है. इसने महाराष्ट्र चुनाव में वादा किया था कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देंगे लेकिन अब बीजेपी सरकार कह रही है कि हमारे पास पैसा नहीं है और अब रिकवरी कर रही है इसलिए जब बीजेपी वाले दिल्ली में प्रचार करे और कहे कि हम महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देंगे तो उनसे जरूर पूछिएगा कि महाराष्ट्र में क्या किया?'' 

अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते हैं- रीना गुप्ता

उन्होंने दावा करते हुए ये भी कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल की गारंटी ही गारंटी होती है क्योंकि वो जो कहते हैं वो करते हैं. इससे पहले 25 जनवरी को आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी 26 साल से दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही है लेकिन इस बार भी वो सपना पूरा नहीं हो पाएगा.''

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, 'अरबपतियों पर खर्च करना उनका मॉडल है जबकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget