एक्सप्लोरर

Exclusive: नई दिल्ली सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का दावा, 'मैं इतने बड़े मार्जिन से...'

Delhi Election 2025: नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के झूठ पिछले 3 बार से चल रहे हैं. इस बार वो नहीं चलने वाले हैं क्योंकि सारे लोग अब उन्हें समझ गए हैं.

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि इस बार अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त हो जाएगी. जनता को शीशमहल के दर्शन कराऊंगा. 

नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से जब पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल के सामने कितनी बड़ी चुनौती पेश करने जा रहे हैं और क्या मुद्दें हैं, जिसे लेकर आप हर रोज चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे हैं? इस सवाल पर प्रवेश वर्मा ने कहा, ''सबसे बड़े मुद्दे यहां की समस्याएं हैं, जो 11 साल में बिल्कुल भी खत्म नहीं हुई.'' 

समस्याओं को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे- प्रवेश वर्मा

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''एक भी समस्या खत्म नहीं हुई है तो मेरा प्रयास है यहां की समस्याओं को समाप्त करने के लिए लड़ाई लड़ना. चाहे वो एनडीएमसी की हो, चाहे दिल्ली सरकार की हों. यहां पर जो 22 बस्तियां हैं, उनमें पीने का पानी नहीं है. पूरी बस्ती में जहां पर 1200 लोग रहते हैं, वहां पर केवल दो नलके लगे हुए हैं. उनमें भी पानी गंदा है, सीवर लाइन खराब है. बिजली नहीं है. बिजली के बिल बहुत महंगे आ रहे हैं और कोई भी सुविधा नहीं है.''  

मेरा लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को हराना- प्रवेश वर्मा

जब उनसे पूछा गया कि आम आदमी पार्टी की तरफ से वीडियो वायरल किए जा रहे हैं और लगातार आपके ऊपर हमले किए जा रहे हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''वो सारे लोग मेरे अच्छे कामों से इतना परेशान हो रहे हैं, ये उनका हेडेक है. मेरा लक्ष्य चिड़िया की आंख है और वो है कि अरविंद केजरीवाल को हराना. मैं उन्हें इतने मार्जिन से हराऊंगा कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. यहां के लोगों में इतना गुस्सा है कि वो कहते हैं कि ये चुनाव आपको नहीं लड़ना है, ये चुनाव तो हम लड़ेंगे. हम सभी मिलकर अरविंद केजरीवाल को हराएंगे.''   

अरविंद केजरीवाल के झूठ इस बार नहीं चलने वाले- प्रवेश वर्मा

लोकसभा में बीजेपी अच्छा कर जाती है और विधानसभा आते-आते ग्राफ नीचे गिर जाता है. इस बार ऐसा क्या नया होने जा रहा है? इस पर प्रवेश वर्मा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल के झूठ पिछले 3 बार से चल रहे हैं. इस बार वो नहीं चलने वाले हैं क्योंकि सारे लोग इस बात को समझते हैं कि केजरीवाल जो भी बोलते हैं वो हमेशा झूठ ही बोलते हैं. अभी उन्होंने कहा कि पानी के बिल जो आपके पास आ रहे हैं उसे जमा मत कीजिए. मैं वो पानी का बिल माफ कर दूंगा. मेरा कहना है कि आज भी तो उन्हीं की सरकार है. अभी तो चुनाव की घोषणा नहीं हुई है तो आज ही माफ कर दीजिए न.''

ये भी पढ़ें: CM आतिशी हुईं भावुक तो अरविंद केजरीवाल बोले, 'आप दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget