एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: नुपूर शर्मा की दिल्ली से चुनाव लड़ने की चर्चा, क्या इस सीट से BJP देगी टिकट? 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नुपूर शर्मा का नाम चर्चा में आने से आप और कांग्रेस सहित राजनीति में रुचि रखने वालों की नजर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची पर है. 

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मी के बीच नुपूर शर्मा की इलेक्शन लड़ने की चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि बीजेपी नुपूर शर्मा को इस बार चुनाव लड़ाने का दांव खेल सकती है. हालांकि, उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा 3 साल पहले पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर दिया गया विवादित बयान है. 

बीजेपी के किसी नेता ने भी इस चर्चा की अभी पुष्टि नहीं की है. न ही बीजेपी की शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति में इस पर कोई चर्चा हुई है.

बाबरपुर सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा 

दरअसल, बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा का नाम पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 10-11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा अभी बाकी है. आज इन सीटों पर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी. इस बैठक में जेपी नड्डा और अमित शाह भी शामिल होंगे. चर्चा ये भी है कि शनिवार को बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है. 

बता दें कि दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव गोपाल राय जीत चुके हैं. वह बाबरपुर सीट से सीटिंग एमएलए भी है. गोपाल राय दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ दिल्ली आप के प्रभारी भी हैं. उन्हीं की सीट से बीजेपी नेता नुपूर शर्मा का चुनाव लड़ने की बात सुर्खियों में है. कांग्रेस और आप नेताओं सहित दिल्ली वालों को इस बात का इंतजार है कि आखिर बीजेपी नुपूर शर्मा को चुनाव लड़ाती है या नहीं. 

3 साल एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर हैं नुपूर 

नूपुर शर्मा  जून 2022 तक बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी हैं.  न्यूज चैनलों पर वह बीजेपी की ओर से बहस में भाग लेती रही हैं, लेकिन जून 2022 में उन्हें पैगम्बर मुहम्मद और उनकी तीसरी पत्नी आयशा की उम्र के बारे में टिप्पणियों की वजह से उन्हें बीजेपी से सस्पेंड कर दिया गया था. तब से वह न तो एक्टिव पॉलिटिक्स में  हैं, न ही न्यूज चैनलों पर बहस में दिखाई देती हैं. अभी उनके सस्पेंशन का भी तीन साल बचा हुआ है. नुपूर शर्मा की टिप्पणी का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया था. 

ऐसे में दिल्ली के लोग इस इंतजार में हैं कि बीजेपी उन्हें टिकट देती है या नहीं. अगर टिकट देती है तो किस सीट से वह चुनाव लड़ेंगी, यह बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा. 

4 जनवरी को बीजेपी ने जारी की पहली सूची 

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बीजेपी ने 4 जनवरी 2025 को किया था. 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है. बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों में से 7 आप और कांग्रेस छोड़कर आने वाले हैं. पहली सूची में शामिल प्रत्याशियों में से अधिकांश को विधानसभा चुनाव 2020 में भी टिकट मिला था. 

AAP को मिल रहा इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन, अब दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताई 'अंदर की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget