एक्सप्लोरर

AAP को मिल रहा इंडिया गठबंधन के दलों का समर्थन, अब दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताई 'अंदर की बात'

Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को एहसास है कि यहां की जनता बदलाव चाहती है. ऐसे में वो कांग्रेस को किसी तरीके से चुनाव से बाहर करना चाहते हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियों से समर्थन मिलने के दावे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन की किसी भी पार्टी ने अभी तक AAP को आधिकारिक समर्थन नहीं दिया है.

देवेंद्र यादव ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी को एहसास है कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है. अब हड़बड़ाहट कहें या इसमें उनकी बेचैनी या असुरक्षा कहें, वो कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस ढंग से चुनाव न लड़े ताकि उनको फायदा मिल सके, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं.''

अलायंस के किसी नेता से ये बयान दिलवा देते हैं-देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''हमारे अलायंस की जो पार्टियां हैं, उसके किसी एक नेता को ये पकड़ लेते हैं और उनके द्वारा बयान दिलवा देते हैं जबकि आधिकारिक तौर पर अलायंस के किसी भी पार्टनर ने इस तरीके का कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.''

हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं- देवेंद्र यादव

उन्होंने कहा, ''दूसरी बात स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में हमारा अलायंस था, लेकिन आज जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो हम मजबूती से अपने पूरे दमखम के साथ उतरे हैं. चाहे वो हमारे उम्मीदवार हों चाहे वो हमारी न्याययात्रा जैसी आउटरीच का प्रोग्राम हो. हम सभी 70 की 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे हैं.'' 

जमीन खिसकती देख सेफ जगह ढूंढ रहे केजरीवाल- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आगे कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि इस तरीके की 'न्याययात्रा' किसी पार्टी या किसी नेता ने की है. अरविंद केजरीवाल जी निश्चित ही इन सब चीजों से बौखलाहट में और अपनी जमीन खिसकती देख न सिर्फ वो अपने लिए सेफ जगह ढूंढ रहे हैं बल्कि कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस को किस तरीके से इस चुनाव से बाहर किया जा सके.''

दिल्ली में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा. चुनाव नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा. चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव 'आदर्श आचार संहिता' लागू है.

ये भी पढ़ें:

आतिशी ने दिल्ली में BJP के CM चेहरे के लिए लिया चौंकाने वाला नाम, कहा- आज शाम हो जाएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget