एक्सप्लोरर

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल ने किया जनसंपर्क, बोले- 'सरकार बनी तो सबसे पहले...'

Delhi Election 2025: 'आप' के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हम पूरी दिल्ली में घूम रहे हैं. लोगों में बहुत अच्छा माहौल है. जनता हमारे कामों को पसंद कर रही है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया है. 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (02 फरवरी) को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से झाड़ू का बटन दबाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप की सरकार आएगी तो लोगों के 25 हजार रुपए हर महीने की बचत जारी रहेगी.

उन्होंने कहा, ''नई सरकार बनने के बाद हम सबसे पहले महिला सम्मान योजना लागू करके हर महिला के खाते में 2100-2100 रुपए की सम्मान राशि डालेंगे. अगर बीजेपी आ गई तो ये फ्री बिजली, पानी, सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक और महिलाओं की बस यात्रा बंद कर देगी.''

पूरी दिल्ली में AAP और झाड़ू की आंधी- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम ने दावा करते हुए आगे कहा, ''पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और झाड़ू की आंधी चल रही है. इसलिए सिर्फ झाड़ू का बटन दबाएं और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं. हम पूरी दिल्ली में घूम रहे हैं. लोगों में बहुत अच्छा माहौल है. लोग हमारे कामों को पसंद कर रहे हैं.''

'बीजेपी आएगी तो लोगों को हर महीने 25 हजार का नुकसान'

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''बीजेपी ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार आ गई तो वे यह पांच सुविधाएं फ्री बिजली, पानी, सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और महिलाओं की फ्री बस यात्रा बंद कर देंगे. इससे लोगों को लगभग 20-25 हजार रुपए का महीने का नुकसान होने लगेगा. लोग नहीं चाहते हैं कि उनका नुकसान हो. लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे. हमारी 2100 रुपए वाली महिला सम्मान योजना से लोगों को और भी फायदा होगा.'' 

बीजेपी वाले पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतरे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी वाले पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं, दिल्ली वालों ने ऐसी गुंडागर्दी नहीं देखी है. इसलिए लोग 5 फरवरी को इस गुंडागर्दी का जवाब झाड़ू का बटन दबाकर देंगे. 'आप' समर्थकों और मीडियाकर्मियों पर हो रहे हमले के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली के लोगों ने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा था. दिल्ली के लोग शांतिप्रिय लोग हैं, वे शांति चाहते हैं. दिल्ली के लोगों को यह गुंडागर्दी बिल्कुल पंसद नहीं आ रही है.''

उन्होंने ये भी कहा, ''संजीवनी योजना लागू कर 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का सारा इलाज मुफ्त कराएंगे. महिलाओं की तरह छात्रों का भी बस का सफर फ्री कर देंगे और दिल्ली मेट्रो में छात्रों को किराए में 50 फीसदी रियायत देंगे. हमने दिल्ली में बिजली और पानी फ्री कर दिया. लेकिन कई किराएदारों को यह सुविधा नहीं मिल रही है. चुनाव के बाद ऐसा सिस्टम लागू करेंगे कि किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिलने लगेगा.''

ये भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी को लेकर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने की भविष्यवाणी, कहा- 'दोनों चुनाव...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget