एक्सप्लोरर

AAP नेता संजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, 'इसी झाड़ू से हमें...'

Delhi Election 2025: आप नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल की सरकार फिर से दिल्ली में बनेगी. उन्होंने कहा कि झाड़ू से हमें बीजेपी वालों के दिमाग पर सवार भूत को भी उतारना है.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार (20 जनवरी) को दिल्ली के रोहतास नगर, करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा में जनसभा कर जनता से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली कह रही है कि प्रचंड बहुमत के साथ चौथी बार अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार फिर अरविंद केजरीवाल के स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा समेत अन्य कामों पर वोट देगी. ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर महिलाओं को 2100 व पुजारियों को 18 हजार रुपये और बुजुर्गों को सारा इलाज मुफ्त मिलेगा.

'फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले न अच्छे स्कूल-अस्पताल बना सकते हैं और ना ही दिल्ली का विकास कर सकते हैं. इसलिए दिल्ली की जनता बीजेपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली है. संजय सिंह ने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है कि इस बार दिल्ली वासियों के आशीर्वाद से फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है. 

'क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाना है'
उन्होंने कहा कि वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. 2015 में हमें दिल्ली की जनता ने 66 सीटें दी थीं. 2020 में 62 सीटें दी थीं. लेकिन दुख हुआ कि सरिता सिंह पिछली बार यहां से चुनाव नहीं जीत पाईं. जिस तरह 62 विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र का विकास कर रहे थे, इसी तरह इस बार आपको सरिता सिंह को जिताकर अपने क्षेत्र के विकास को भी आगे बढ़ाना है.

'अच्छे नेता चुनोगे तो अच्छा काम होगा'
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग इस चुनाव के मालिक हैं, और यह वोट देने की ताकत जो आपको मिली, वह शहीद-ए-आजम की कुर्बानी से मिली है. यह ताकत शहीद अशफाकुल्लाह, शहीद रोशन सिंह और शहीद राजेंद्र लाहिड़ी की कुर्बानी से मिली है. 16 साल के खुदीराम बोस ने जब फांसी के फंदे को चूमा, चंद्रशेखर आजाद ने जब अपना बलिदान दिया, तब यह देश आजाद हुआ है. और बाबा साहब ने संविधान लिखा तो आपको यह वोट का अधिकार मिला. अच्छे नेता चुनोगे तो अच्छा काम होगा. खराब नेता चुनोगे तो खराब काम होगा. देश और दिल्ली का विकास रुक जाएगा.

'घर से निकलें, तो केजरीवाल के काम याद करके निकलना'
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता न्यायाधीश है और जब आप 5 फरवरी को न्याय करने के लिए अपने घर से निकलें, तो केजरीवाल के काम याद करके निकलना. उनका काम आपको याद रहेगा, तो झाड़ू का निशान भी याद रहेगा. 2015 में जब अरविंद केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते थे, वह देखते थे कि बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे थे. स्कूल में मकड़ी के जाले लगे हुए थे. बच्चियों के लिए शौचालय का इंतजाम नहीं था. आज उन्हीं सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एयर कंडीशन क्लासरूम बनाने का काम किया है.

संजय सिंह ने कहा कि इसी झाड़ू से हमें बीजेपी वालों के दिमाग पर सवार भूत को भी उतारना है. बीजेपी वालों ने अपने मन में अहंकार पाल लिया है कि वो राम को लेकर आए हैं. गाना बना दिया. भगवान राम ने बीजेपी से कहा कि अपनी औकात में रहो, तुम हमको नहीं ला सकते. पहले अयोध्या में चुनाव हारो तब हम तुम्हें सिखाएंगे. फिर ये अयोध्या, अंबेडकर नगर, कुशभवनपुर, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, रामपुर, सीतापुर हारे. जहां-जहां से भगवान राम गुजरे, बीजेपीई वो सारी सीटें हार गए. 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिन्होंने भगवान का अपमान किया है, हमें उसका बदला लेना है. संजय सिंह ने कहा कि जिस केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए दवा का इंतजाम किया, उसे जेल में रखकर उसकी दवा बंद करने वाले नेता से दिल्ली वालों को बदला लेना है. इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे भी जेल में डाल दिया. भले ही जेल में डालो, फर्जी मुकदमे लिखो या लाठी चलाओ लेकिन हम इनके आगे झुकने वाले नहीं हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'नई दिल्ली विधानसभा से...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News LIVE: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget