एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: हरि नगर से कटा टिकट तो भड़कीं MLA राजकुमारी ढिल्लों, क्या AAP को देनी वाली हैं झटका?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज (17 जनवरी) नामांकन का आखिरी दिन है. हरि नगर से विधायक राजकुमारी ढिल्लों का पार्टी ने टिकट काट दिया, जिस वजह से वह काफी नाराज चल रही हैं.

Delhi Poll 2025: हरि नगर विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक राजकुमारी ढिल्लों को टिकट देने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया. इससे वह बेहद नाराज हैं. उन्होंने 'आप' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं. 'आप' ने राजकुमारी ढिल्लों की जगह सुरेंद्र कुमार सेतिया को टिकट दिया है. राजकुमारी ढिल्लों का कहना है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'आप' को एक्सपोज करेंगी.

उन्होंने बयान जारी कर कहा, ''मैं, राजकुमारी ढिल्लों, हरीनगर की जनता की तरफ से आप को इस बात से अवगत कराना चाहती हूं कि मैं इस क्षेत्र से 'आप' की प्रतिनिधि रही हूं और आज आप को यह बताना चाहती हूं कि पार्टी ने न सिर्फ मेरे साथ, बल्कि दिल्ली की जनता के साथ भी अन्याय किया है. मेरे और हरि नगर की जनता के साथ हुए इस अन्याय और अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रही हूं.'' ढिल्लों ने हरि नगर के घंटा घर में इसका आयोजन करने का फैसला किया है.

'आप' पर लगाया पैसा लेकर टिकट देने का आरोप

ढिल्लों ने कहा, ''मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को यह बताना चाहती हूं कि कैसे पार्टी के लोग चंद लालच के लिए हरि नगर की जनता के साथ छल कर रहे हैं. आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में शामिल होकर सच को उजागर करने में हमारा साथ दें."

नामांकन से ठीक पहले कटा राजकुमारी ढिल्लों का टिकट

राजकुमारी ढिल्लों ने यह आरोप भी लगाया है कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पार्टी अब बेईमान पार्टी बन गई है, जो टिकट देने के लिए मोटे पैसे मांगती है. हरि नगर सीट 2013 से 'आप' के पास है. यह 'आप' के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है. प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद राजकुमारी ढिल्लों ने प्रचार भी शुरू कर दिया था और 15 जनवरी को नामांकन दाखिल करने वाली थीं, लेकिन अचानक उनका टिकट काट दिया गया. 

ये भी पढ़ें - Delhi Acid Attack: लड़की करती थी दो लड़कों से प्यार, फिर पता चलते ही..., हैरान करने वाली है लव ट्राएंगल की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget