एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव को लेकर AAP का मैनिफेस्टो कब होगा जारी? सामने आया बड़ा अपडेट

Delhi Election 2025: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपना मैनिफेस्टो जारी करेंगे. इसमें कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार (27 जनवरी) को आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो जारी होगा. सूत्रों के मुताबिक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव को लेकर मैनिफेस्टो जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि ये मैनिफेस्टो सोमवार को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा.

आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय राजधानी की जनता को लुभाने लिए घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेता भी शामिल होंगे. हालांकि मैनिफेस्टो जारी करने से पहले ही अरविंद केजरीवाल अब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कई सारी बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं, जिसे AAP केजरीवाल की गारंटी नाम देती है. इन गारंटियों पर एक नजर डालते हैं-

1. ऑटो चालक

आम आदमी पार्टी ने ऑटो ड्राइवर्स के लिए घोषणा की थी कि उन्हें 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस देंगे. ऑटो चालकों की बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही चालकों को वर्दी के लिए साल में दो बार 2500-2500 रुपये देंगे. 

2. महिला सम्मान योजना 

दिल्ली की सरकार की महिला सम्मान योजना, जिसमें एक हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा है उसे बढ़ाने की घोषणा की है. इसे 2100 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा. 38 लाख महिलाओं को इसका फायदा होगा. 

3. बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना 

दिल्ली में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संजीवना योजना की घोषणा की है. बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. फिर वह चाहे निजी अस्पताल में कराएं, या सरकारी अस्पताल में. खर्च की कोई अंतिम सीमा नहीं होगी. 

4. निजी सुरक्षा गार्डों को वेतन 

आरडब्ल्यूए को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके यहां निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए उसके वेतन का खर्च सरकार उठाएगी. कॉलोनी के क्षेत्रफल और लोगों की संख्या को देखकर तय किया जाएगा. 

5. गलत बिल माफी योजना 

चुनाव के बाद सरकार में आने के बाद दिल्ली जल बोर्ड से जो गलत पानी के बिल आ रहे हैं, उससे राहत दी जाएगी. सभी गलत बिलों को जमा नहीं करने की अपील की है. सत्ता में आने के बाद उसे ठीक किया जाएगा. 

6. छात्रों को बस, मेट्रो किराये में राहत 

दिल्ली के छात्रों को बस का सफर बिल्कुल मुफ्त कर दिया जाएगा. मेट्रो का किराया 50 फीसदी तक कम करने की घोषणा की है. उसके लिए केंद्र सरकार से आधा-आधा खर्च वहन करने के लिए चिट्ठी लिखी है. 

7. डॉ. अंबेडकर सम्मान योजना

दलित वर्ग के छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए ड़ॉ. अंबेडकर सम्मान योजना की घोषणा की है. सरकार में आने के बाद विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले दलित छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. 

8. पुजारी- ग्रंथी योजना 

अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि सरकार में आने के बाद पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये हर माह देने की घोषणा की है. ये वो आठ बडी घोषणाएं हैं, जो अरविंद केजरीवाल अब तक कर चुके है. 

बताया जा रहा है कि AAP के मैनिफ़ेस्टों में इन गारंटियों को शामिल कर दस सूत्रीय मैनिफ़ेस्टों जारी किया जायेगा. इसके साथ ही अब तक जो मुफ़्त योजनाएं जो दिल्ली सरकार चलाती आ रही है वो सभी जारी रखने का एलान भी इस मैनीफेस्टों में हो सकता है. इसके अलावा भी एक दो वादे और हैं, जो केजरीवाल अपने मैनिफेस्टों के जरिए जनता के सामने रखने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली-देहात और झुग्गी वोटर्स को लुभाने को लेकर भी अरविंद केजरीवाल अपने मैनिफेस्टो में बड़ी घोषणा करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

नरेला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने से क्या AAP को होगा फायदा? किसके पक्ष में चुनावी समीकरण

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget