एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली के दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए BJP ने तैयार की खास रणनीति, जानें क्यों?

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बीजेपी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 में सात संसदीय सीट में फैले अनुसूचित जाति  के लिए आरक्षित 12 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया था.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में अनुसूचित जाति (एससी) मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या वाली 12 आरक्षित सीट सहित कुल 30 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में शीर्ष पर है. इन क्षेत्रों में बीजेपी अपनी पकड़ बनाने के लिए अभी से रणनीति तय करने में जुट गई है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बहुत जल्द इन क्षेत्रों में तय नीतियों पर काम करना शुरू कर देंगे. 

बीजेपी के एक एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इन 30 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ घर-घर जाकर संपर्क बढ़ाने के लिए समर्पित ‘विस्तारक’ (दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता) नियुक्त किए गए हैं. इनमें ज्यादातर अनधिकृत कॉलोनियां और झुग्गी बस्तियां शामिल हैं.’’ 

इन सीटों पर दलित मतदाताओं का मिला समर्थन

बीजेपी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सात संसदीय सीट में फैले अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित 12 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि 12 में से आठ विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों से अधिक वोट मिले. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘इससे पार्टी के भीतर विश्वास बढ़ा है कि दलित मतदाताओं  की बहुलता वाली ये सीट विधानसभा चुनाव में भी जीती जा सकती हैं.’’

बीजेपी दलित बहुल सीटों को जीतने में नाकाम

बीजेपी साल 2013 के बाद से दलित बहुल सीट को जीतने में लगातार विफल रही है.  पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी की दिल्ली इकाई के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिरहा ने कहा, ‘‘इन 12 आरक्षित सीट के अलावा बिजवासन, नरेला, नांगलोई और शाहदरा जैसे लगभग 18 निर्वाचन क्षेत्र भी हैं, जहां दलित मतदाता चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.’’  

4000 मतदान केंद्र बीजेपी के लिए अहम

मोहन लाल गिरहा ने कहा कि पार्टी द्वारा जिन्हें ‘विस्तारक’ नियुक्त किया गया है, वे कुल 13 हजार से अधिक मतदान केंद्रों में से लगभग चार हजार मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. बीजेपी के लिए दलित वोट मायने रखते हैं. उन्होंने कहा कि इन 30 विधानसभा सीट में से प्रत्येक में एक समर्पित ‘विस्तारक’ होगा, जो मतदाताओं के साथ नियमित घर-घर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ के लिए 10 कार्यकर्ताओं को तैनात करेगा.  

जनवरी-फरवरी 2025 में होगा चुनाव

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर चुनाव अगले साल जनवरी और फरवरी में होना है. इस बार कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है. कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, दिल्ली से गुजरेंगे हरियाणा और राजस्थान के 20 लाख शिवभक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget