एक्सप्लोरर

Delhi: आश्रम अंडरपास सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खोला गया, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बचा काम होगा पूरा

Delhi News: दिल्ली के लोगों को अब आश्रम चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिली है. करीब 3 साल बाद यातायात के लिए आश्रम अंडरपास को शुरू कर दिया गया है.

Ashram Underpass: आश्रम अंडरपास को मंगलवार सुबह 8 बजे से यातायात के लिए खोल दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार से आश्रम अंडरपास को रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक के लिए खोला गया है. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अंडरपास का बचा हुआ काम पूरा किया जाएगा. 750 मीटर लंबे इस अंडरपास के शुरू होने से उम्मीद है कि दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगो को आश्रम चौक पर लगने वाले भारी जाम से कुछ राहत मिलेगी.

ट्रायल के लिए खोला गया अंडरपास

दरअसल अंडरपास का कुछ काम अभी बचा हुआ है ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अंडरपास को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ट्रायल के लिए खोला गया है. जिससे कि ट्रैफिक मूवमेंट हो सके और आश्रम चौक पर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिले. इस दौरान ट्रैफिक मूवमेंट में जो कमियां नजर आएंगी उन्हें भी अधिकारियों की ओर से दूर किए जाने को लेकर काम करवाया जाएगा. इसके साथ ही अंडरपास का जो काम बचा है उसे रोजाना रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक में किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक मंगलवार आश्रम अंडरपास सरिता विहार से भोपाल जाने वाले रास्ते के लिए खोला गया है और फिर बुधवार से भोगल से सरिता विहार जाने वाले रास्ते को भी खोल दिया जाएगा.

MCD के मुद्दे पर बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, फंड नहीं देने का लगाया आरोप

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भोगल से सरिता विहार जाने वाले कैरिजवे पर काफी सामान अभी पड़ा हुआ है जिसे हटाने के लिए 1 दिन लगेगा. इसीलिए पहले दिन सरिता विहार से भोगल वाले कैरिजवे को यातायात के लिए खोला गया है. बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने इससे पहले अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर बार-बार बदली गई तारीखों और आम लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रकाश डाला था.

मनीष सिसोदिया ने किया था दौरा

जिसके बाद पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने इस अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर यहां का दौरा किया था. जिसके बाद उन्होंने जानकारी दी थी कि 22 मार्च से यह अंडरपास यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जो भी काम अभी बचा हुआ है उसे 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा. दरअसल अंडरपास को ऊपर से कवर किया जा रहा है. जिसके लिए सेल्टर लगाए जाएंगे. जिससे की बारिश के दौरान अंडरपास में पानी ना भरे. 

इस साल काम हो जायेगा पूरा 

बता दें कि अंडरपास के बाहर की सड़क पर अभी भी मलवा और निर्माण कार्य की सामग्री पड़ी हुई है. जगह-जगह मिट्टी के ढेर, टाइल्स-पत्थर रखे हुए हैं. जिसके कारण खुलकर आश्रम पर यातायात सुचारू रूप से बहाल नहीं हुआ है. पैदल चलने वाले यात्रियों को अभी भी परेशानी हो रही है. वहीं अंडर पास से कुछ दूरी पर फ्लाईओवर का काम भी चल रहा है. इसके कारण भी धूल-मिट्टी और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं. इस साल इस काम को खत्म कर लिया जाएगा क्योंकि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की भी डेडलाइन इसी साल अगस्त महीने की तय को गयी है.

24 दिसंबर 2019 को रखी गई थी आधारशीला

बता दें आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य की आधारशीला 24 दिसंबर 2019 को रखी गई थी और करीब 78 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अंडरपास दिसंबर 2020 तक तैयार होना था. लेकिन कई बार समय सीमा बढ़ाई गई. साल 2020 में वैश्विक महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण समय सीमा को मार्च 2021, जून 2021, अगस्त 2021 तक किया गया. फिर सितंबर 2021 में बिजली की केबल आ जाने के कारण और देरी हुई. फिर ड्राइंग में खामी का मामला सामने आया, इसके साथ ही अंडरपास की दीवार आने के चलते भी काम में देरी हुई. जिसके बाद अब आखिरकार 22 मार्च 2022 से अंडरपास को यातायात के लिए शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

रिपोर्ट में दावा- 2021 में दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी दिल्ली, कांग्रेस और BJP ने AAP पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget