एक्सप्लोरर

Amul Hikes Milk Prices: अमूल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम

Milk Price Hike अमूल ने दूध के दामों में इजाफा कर दिया. इसके बाद एक लीटर भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. 2023 में पहली बार अमूल की ओर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

Delhi News: देश की प्रमुख दूध विक्रेता गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल (Amul) ने एक बार फिर से अपने दूध के दाम में इजाफा किया है. इस बार  अमूल ने तीन रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इससे पहले पिछले साल अक्टूबर महीने में अमूल ने दो रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए थे. नई कीमतों के लागू होने के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा 54 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर जबकि अमूल A2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है. आज सुबह जब लोग दूध लेने डेयरी पर पहुंचे तो दूध की बढ़ी हुई कीमत से उनके दिन की शुरुआत हुई.

वहीं इस पर लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से साल के शुरुआत में फिर से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे वो नाखुश हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए. इस तरह से लगातार रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतें बढ़ने से इसका असर सीधा आम लोगों के पॉकेट और उनके घर के बजट पर पड़ता है. बढ़े हुए दूध के दाम को लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए गृहणी रंजू पोद्दार ने बताया कि लगातार महंगाई हमारे बजट को बिगाड़ रही है. अब तो चाय पीना भी दुस्वार सा गया है. घर में जहां दो साल पहले चार बार चाय बना करती थी, अब मुश्किल से एक बार ही बनती है. इस बार सरकार की ओर से बजट भी आया तो उसमें खाने के साथ किचन से जुड़े किसी भी सामानों की कीमत कम नहीं की गई. 

दूध की बढ़ी कीमत से रसोई बजट पर पड़ेगा असर
लगातार महंगाई बढ़ रही है दूध और घी तो दूर की बात अब रोटी खाना भी मुश्किल होता दिख रहा है. वहीं किशल्य कुमारी ने कहां कि ना तो लोगों की कमाई बढ़ रही है और ना ही जॉब करने वालों की सैलरी बढ़ती है, लेकिन महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. हर चीज की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई है, उस पर दूध की कीमत बढ़ने से हम लोगों को एक बार फिर से अपने बजट को बढ़ाना पड़ेगा. वहीं बिजनेस वूमेन रूपम से बताया कि इस बार वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट से काफी उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई. इसके साथ ही अचानक इस तरह दूध की बढ़ी कीमत बढ़ जाने से घाव पर नमक छिड़कने वाली बात हो गई. किचन के बजट को लगातार गृहणी ही नहीं घर के कमाने वाले भी ठीक करने में लगे रहते हैं. 

सरकार महंगाई से दिलाए राहत
रूपम का कहना है कि सरकार ने महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी की कमर टूट चुकी है. रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की कीमतें बढ़ने से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कंपनी का कहना है कि  "कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है. पिछले साल की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में ही लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है."

यह भी पढ़ें: Delhi University: SC-ST-OBC, महिला छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर करने की साजिश तो नहीं! डीयू के खिलाफ AADTA ने खोला मोर्चा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget