एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल 17 अगस्त से होगा शुरू, क्या कुछ होगा खास?

Delhi IGI Airport: दिल्ली में आईजीआई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नया टर्मिनल बनाया गया है जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्च में किया था. अब यहां से विमानों का परिचालन शुरू होगा.

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट का नया टी-वन टर्मिनल 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने बुधवार (14 अगस्त) को इसकी जानकारी दी. इंडिगो और स्पाइसजेट नए टर्मिनल पर अपनी धरेलू उड़ानों को शिफ्ट करने के लिए तैयार है. छत का एक हिस्सा गिरने के हादसे के बाद पुराने टर्मिनल-वन पर ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था.  

विमानन कंपनियों इंडिगो और स्पाइस जेट अपना कुछ ऑपरेशन नए टर्मिनल1 से करेंगे. स्पाइस जेट के 13 विमान टर्मिनल 1 से 17 अगस्त से उड़ान भरेंगे जबकि इंडिगो 2 सितंबर से टी1 से उड़ान शुरू करेगा. इसके 34 विमान उड़ान भरना शुरू करेंगे. 

नए टर्मिनल 1 के शुरू होने से टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर यात्रियों की भार कम होगा. डायल ने इसके साथ ही Q Buster-Mobile चेक-इन सर्विस भी शुरू की है. इस नए टर्मिनल बिल्डिंग को लेकर जानकारी दी है कि यह यात्रियों को सुखद अहसास कराएगा. 

पीएम मोदी ने मार्च में किया था उद्घाटन
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड यानी DIAL ने कहा कि नए टर्मिनल को फेज 3A की विस्तार परियोजना के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है. इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को किया था. DIAL ने विमानों के संचालन को T2 और T3 से T1 शिफ्ट किए जाने के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट के साथ काम किया है. 

यात्रीगण इन बातों पर दें ध्यान
DIAL ने यह जानकारी दी है कि स्पाइसजेट के विमान से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर एंट्री गेट-A से प्रवेश करना होगा. इंडिगो की उड़ान लेने वाले यात्रियों को प्रवेश द्वार 5 और 6 के जरिए आना होगा. सभी यात्रियों का आगमन ग्राउंड फ़्लोर के डेडिकेटेड अराइवल से होगा.  

DIAL ने अहम स्थानों पर संकेत लगाए हैं जो डायरेक्शन बताएंगे. इसके अलावा DIAL यात्रियों की मदद के लिए RAXA गार्ड तैनात करेगा जो यात्रियों और उन्हें इंडिगो और स्पाइसजेट डिपार्चर की तरफ ले जाने में मदद करेंगे. 

ये भी पढे़ं- 'पता नहीं इसमें कौन...', कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या पर क्या बोलीं किरण बेदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget