एक्सप्लोरर

दिल्ली में नहीं सुधर रही 'आबो-हवा', चौथे दिन भी AQI बेहद खराब, जानें- IMD अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. गुरुवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया.

Delhi Weather News: दिल्ली के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. सुबह और शाम के समय तापमान में और कमी के संकेत हैं. गुलाबी ठंड का असर लोगों के चेहरे पर भी दिखने लगा है. फिलहाल, रात में मौसम बहुत हद तक बदल चुका है. दिन के समय धूप होने से अभी थोड़ी बहुत गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.  

दिल्ली प्रदूषण विभाग के मुताबिक वायु प्रदूषण कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ने के संकेत हैं. गुरुवार सुबह छह बजे एक्यूआई (AQI) दिल्ली के इहबास इलाके में 365, मदर डेयरी प्लांट इलाके में 346 और अलीपुर में 276 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में रही. मौसम मौसम के कुछ निगरानी केंद्रों ने इसका स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया. दरअसल, दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार परिवहन से होने वाले उत्सर्जन का दिल्ली के वायु प्रदूषण में लगभग 19.2 प्रतिशत योगदान है.

पंजाब में पराली के सबसे ज्यादा मामले

हवा की गुणवत्ता खराब होने का एक और बड़ा कारण पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है. उपग्रह से प्राप्त आंकड़े के मुताबिक बुधवार को पराली जलाने के पंजाब में 99, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 59 और दिल्ली में एक मामले सामने आए.

 बुधवार को तड़के चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 दर्ज किया गया. आईटीओ, चांदनी चौक और लोधी रोड स्थित मौसम निगरानी केंद्र पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही. आनंद विहार में एक्यूआई 430 के गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जबकि मुंडका स्टेशन ने 327 के 'बहुत खराब' स्तर की सूचना दी.

गर्मी में और कमी के संकेत 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को  अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था, जो सामान्य से डिग्री कम था. 

Delhi Weather: दिल्ली में नहीं सुधर रही 'आबो-हवा', चौथे दिन भी AQI बहुत खराब, जानें- IMD अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget