एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा पांचवें दिन भी लगातार बेहद खराब, औसत AQI 336, जानें IMD अपडेट 

SAFAR-India के मुताबिक हवा की गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन बहुत खराब बनी हुई है. सुबह के समय दिल्ली में धुंध छाई रही. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार पांचवें दिन बेहद खराब है. इसमें तत्काल राहत के भी संकेत नहीं है. सुबह के समय प्रदूषण की वजह से औसत से ज्यादा धुंध दिखाई देती है. सीने और आखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना लोग कई दिनों से कर रहे हैं. औसत एक्यूआई आज भी बहुत खराब है. SAFAR-India के अनुसार दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 336 है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. वायु प्रदूषण लगातार बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है.  दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके में AQI 391 और मथुरा रोड इलाके में AQI 362 दर्ज किया गया है. सुबह के समय दिल्ली में धुंध छाई हुई थी. हवा की गुणवत्ता आज लगातार पांचवें दिन 'बहुत खराब' बनी हुई है.

CNG वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत

दिल्ली वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक 1 नवंबर से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों और कस्बों के बीच केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस VI-अनुरूप डीजल बसों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी.  

सुबह के समय सांस लेने में होने लगी है परेशानी

दिल्ली के मयूर विहार निवासी और मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले एक शख्स के मुताबिक गर्मी के महीनों की तुलना में अब प्रदूषण के कारण दौड़ते समय सांस लेने में थोड़ी असुविधा होने लगी है. मुझे भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता है. प्रदूषण को देखते हुए सभी को सावधान रहने और सभी सावधानियां बरतने की जरूरत है.

प्रदूषण के सुधार के आसार कम 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत एक्यूआई रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261, गुरुवार को 256, बुधवार को 243 और मंगलवार को 220 रहा था. मंगलवार को रोहिणी में एक्यूआई 406, वजीरपुर में 416 और मुंडका में 414 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी के तहत आता है. वहीं, पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 272, फरीदाबाद में 300, गुरुग्राम में 203, नोएडा में 303 और ग्रेटर नोएडा में 336 था. बता दें कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget