एक्सप्लोरर

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता थोड़ी सुधरी, AQI 268 दर्ज, बुधवार को जानें कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Pollution: दिल्ली में तीसरे दिन भी प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और मंगलवार (3 दिसंबर) को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में रहा. 24 घंटे का औसत AQI शाम चार बजे 268 दर्ज किया गया

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी सुकून देने वाली खबर है. हवा की गुणवत्ता थोड़ी सुधरी है. यहां के लोगों को लगातार तीसरे दिन भी प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और मंगलवार (3 दिसंबर) को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में रहा. दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 268 दर्ज किया गया, जो सोमवार के 280 से थोड़ा बेहतर है.

इस बीच, दिल्ली में प्रदूषण के स्रोतों का आकलन और अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्राथमिक उपकरण, निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) को शुक्रवार से अपडेट नहीं किया गया है. डीएसएस वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़े 26 नवंबर से 29 नवंबर तक के हैं और पिछले चार दिनों के आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं.

वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी 

डीएसएस का संचालन करने वाले भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अधिकारियों ने वेबसाइट संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए देरी की बात स्वीकार की.आईआईटीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमें वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन डीएसएस मॉडल अब भी चल रहा है. 

37 निगरानी स्टेशन में AQI का स्तर क्या रहा?

उन्होंने कहा, ''हम सोमवार को छोड़कर लगातार मॉडल का उपयोग कर रहे हैं, जब हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा. हम इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.'' शहर के 37 निगरानी स्टेशन में से पांच ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ (300 से 400 के बीच) श्रेणी में दर्ज किया. जबकि समीर ऐप के अनुसार, शेष स्थानों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' दर्ज की गई. 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने पाया कि मंगलवार को सतही हवा हल्की थी, जिसकी गति शाम तक 16 किलोमीटर प्रति घंटे से कम थी. 

दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान?

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक शाम और रात में धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है, बुधवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है. पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम से चलेगी, जिसकी गति 10 किमी प्रति घंटे से कम होगी. सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, और दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम से 12-16 किमी प्रति घंटे हो जाएगी.

शाम और रात में हवा की गति फिर से घटकर 10 किमी प्रति घंटे से नीचे आ जाएगी. दिल्ली में मंगलवार से बृहस्पतिवार तक वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में रहने की उम्मीद है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्लीवासियों के लिए आज धूप खिली रही और दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

शहर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 62 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने बुधवार को धुंध छाए रहने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या- लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन..सपा ने क्यों लगाया परिवारवाद का आरोप? | BJP
SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget